Workshop for CSC Operators
Spread the love

राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव की उपस्थिति में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आधार, सेवा सेतु और सामान्य सेवा केंद्र (CSC) संचालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के संचालकों के कार्यों की समीक्षा की गई।

फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर ने कहा कि शासन का उद्देश्य नागरिकों का जीवन आसान बनाना है और इसमें CSC संचालकों की अहम भूमिका है। उन्होंने संचालकों से जनहित में प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की अपील की और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले संचालकों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि फर्जी एवं भ्रामक खबरें फैलाने तथा कार्य में लापरवाही बरतने वाले संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नागरिकों को मिलेगी समयबद्ध और पारदर्शी सेवाए

कलेक्टर ने CSC सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध 570 से अधिक ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आय, जाति, निवास, विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और राजस्व संबंधी सेवाएं अब एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। इससे आम नागरिकों को समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं मिल सकेंगी।

लंबित एवं निरस्त प्रकरणों की समीक्षा के निर्देश

उन्होंने सभी CSC केंद्रों में पर्याप्त कम्प्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था करने, आवश्यक दस्तावेजों की सूची नागरिकों को उपलब्ध कराने तथा आवेदन निरस्त होने की स्थिति कम करने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम और तहसीलदारों को लंबित एवं निरस्त प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के लिए कहा।

कार्यशाला में आधार के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर प्रभात सिंह, यूआईडीएआई हैदराबाद के खुर्शीद आलम, CSC राज्य प्रमुख जयनारायण पटेल सहित अन्य अधिकारियों ने भी सेवा वितरण को अधिक प्रभावी बनाने पर अपने विचार रखे। इस दौरान जिला ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक सौरभ मिश्रा ने बताया कि पहले जहां केवल तीन विभागों की सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध थीं, वहीं अब विभिन्न विभागों को जोड़कर 570 से अधिक सेवाएं नागरिकों को डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Workshop for CSC Operatorsकार्यशाला के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आधार, सेवा सेतु एवं CSC संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम जीआर मरकाम, एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव अनिकेत साहू, एसडीएम डोंगरगढ़ विश्वास कुमार, डिप्टी कलेक्टर श्रीकांत कोराम, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी, डिप्टी कलेक्टर अमिय श्रीवास्तव, सहायक जिला ई-प्रबंधक आशीष स्वर्णकार, जिला आधार समन्वयक अंकित सिंह एवं अन्य अधिकारी समेत सीएससी संचालक उपस्थित रहे।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन: नगर पंचायत कोपरा का किया घेराव, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंप ज्ञापन

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *