ट्रक ने छात्रा को कुचला
Spread the love

छत्तीसगढ़ के जिले में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के गुंडरदेही गांव में सड़क किनारे खड़ी छठवीं कक्षा की 12 वर्षीय छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया और उसे पकड़ने के लिए पुलिस तथा आरोपी के बीच करीब 55 किलोमीटर तक हाईवे पर फिल्मी अंदाज में पीछा चलता रहा। घटना मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के गुंडरदेही गांव का है।

ट्रक ने छात्रा को कुचला
ग्रामीण ने किया चक्काजाम

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश निवासी ट्रक चालक देवी सिंह हादसे के बाद ट्रक को लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाता हुआ महाराष्ट्र सीमा की ओर भाग निकला। रास्ते में पुलिस ने उसे रोकने के लिए मोहला और मानपुर थाना क्षेत्र में बैरिकेड्स लगाए, लेकिन आरोपी ने रुकने के बजाय दोनों जगह बैरिकेड्स तोड़ दिए। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी और जवान ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

दो बार पुलिस को दिया चकमा

ट्रक ने छात्रा को कुचला
चालक ने तोड़े दो बैरिकेड्स

मासूम की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे जिले में अलर्ट जारी कर ट्रक की घेराबंदी शुरू कर दी। सबसे पहले मोहला थाना क्षेत्र में ट्रक को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक बैरिकेड्स तोड़कर फरार हो गया। इसके बाद मानपुर थाना के सामने भी पुलिस ने नाकाबंदी की, मगर आरोपी ने वहां भी बैरिकेड्स उड़ाते हुए ट्रक नहीं रोका।

इसके बाद कई थानों की संयुक्त टीम लगातार ट्रक का पीछा करती रही। आखिरकार मानपुर और कोहका थाना क्षेत्र के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोरकोट्टी गांव के पास पुलिस ने ट्रक को चारों ओर से घेर लिया। बचने की कोशिश में चालक ने ट्रक मोड़ना चाहा, लेकिन तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

नशे में था चालक?

ट्रक ने छात्रा को कुचला
चालक ने तोड़े दो बैरिकेड्स

पुलिस के अनुसार, आरोपी चालक घायल होने के कारण उसे इलाज के लिए मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी जांच की जा रही है कि घटना के समय वह नशे में था या नहीं। मेडिकल परीक्षण और पूछताछ के बाद उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीण ने शव रखकर किया चक्काजाम

ट्रक ने छात्रा को कुचला
ग्रामीण ने शव रखकर किया चक्काजाम

हादसे के बाद गुंडरदेही गांव में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने मासूम छात्रा पूनम का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपी चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इसके बाद बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबागढ़ चौकी अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

खबर विस्तार WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर; ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *