Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
मां-बेटे की निर्मम हत्या
Spread the love

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में मां-बेटे की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बेटी पर भी जानलेवा हमला हुआ है। अज्ञात आरोपी ने घर में घुसकर मां-बेटे और बेटी पर हमला कर दिया। हमले में हमले में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर में घुसकर मां-बेटे को बनाया निशाना

मां-बेटे की निर्मम हत्याजानकारी के अनुसार, चौथना गांव में कमला सोनकर अपने परिवार रहता है और सब्जी बेचने का काम करता है। शुक्रवार रात परिवार के लोग घर पर थे, तभी अज्ञात हमलावर घर में घुस आया। उसने पहले कमला सोनकर पर धारदार हथियार से हमला किया और फिर उनके बेटे हमेंद्र सोनकर (21) और बेटी ममता सोनकर को भी निशाना बनाया। हमले में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल है। वारदात के समय कमला सोनकर का पति घर से बाहर था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

बेटी को ग्रीन कॉरिडोर से रायपुर भेजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल ममता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। बताया गया है कि उसे जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। फिलहाल युवती का उपचार जारी है।

रंजिश में हत्या की आशंका

प्रारंभिक जानकारी में घटना के पीछे पारिवारिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वारदात में परिवार के ही एक रिश्तेदार की भूमिका पर संदेह है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आरोपी की भूमिका और हत्या के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

सभी पहलुओं पर जांच जारी

डोंगरगढ़ के एसडीओपी केसरी नंदन नायक के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घायल युवती को उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है और पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। दोहरी हत्या के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

अभनपुर ब्रेकिंग: पत्नी के चरित्र पर संदेह, गुस्साए बेटे ने पिता का गला रेता, फिर रची आत्महत्या की कहानी, जानिए पूरा मामला

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *