Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
दुष्कर्म
Spread the love

डोंगरगढ़। धर्मनगरी डोंगरगढ़ में महिला को दस्तावेज देने के बहाने कार में बैठाकर ले जाने और रास्ते में नशीला पदार्थ मिला पेय पिलाने के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया और पति को फोटो भेजने तथा वायरल करने की धमकी देकर करीब एक लाख रुपये ऑनलाइन और 9 हजार रुपये नकद वसूल लिए।

लगातार धमकियों से परेशान महिला ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

कार में बैठाकर ले गया

पुलिस के मुताबिक घटना 18 दिसंबर 2025 की है। आरोपी आदित्य अग्रवाल ने महिला को कुछ दस्तावेज देने के बहाने उसके ऑफिस के बाहर बुलाया। महिला के बाहर आते ही आरोपी ने उसे अपनी कार में बैठा लिया और वहां से ले गया। आरोप है कि रास्ते में आरोपी ने महिला को स्लाइस पिलाई। कुछ देर बाद महिला को चक्कर आने लगे। इसके बाद आरोपी उसे डोंगरगढ़ मंदिर के आसपास स्थित एक मकान के कमरे में ले गया।

पीड़िता के अनुसार, शाम करीब 4 बजे वहां उसकी इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए गए। बाद में शाम करीब 7 बजे आरोपी उसे उसके घर के पास गली में छोड़कर चला गया।

आपत्तिजनक फोटो दिखाकर शुरू की ब्लैकमेलिंग

बताया गया कि वारदात के बाद भी आरोपी ने महिला पर दबाव बनाना जारी रखा। 1 जनवरी 2026 को वह महिला के ऑफिस पहुंचा और उसे घूमने चलने के लिए कहा। महिला के मना करने पर आरोपी ने उसके साथ के आपत्तिजनक फोटो दिखाए और इन्हें उसके पति को भेजने तथा सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने पहले फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 हजार रुपये मांगे। इसके बाद उससे 9 हजार रुपये नकद और करीब एक लाख रुपये ऑनलाइन लिए गए।

जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

महिला का आरोप है कि आरोपी लगातार उस पर दबाव बना रहा था और उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। लगातार धमकियों और मानसिक दबाव से परेशान होकर महिला ने डोंगरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 64, 308 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्मपूछताछ के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 8 अक्टूबर 2026 को आदित्य अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी खैरागढ़ के कुम्हारपारा, वार्ड नंबर 9, इतवारी बाजार का निवासी बताया गया है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

पति से मिलने पहुंची पत्नी, क्वार्टर का दरवाजा खुला तो सामने था चौंकाने वाला दृश्य, फिर हुई हाथापाई

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *