Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
नवापारा सोसायटी सम्मेलन
Spread the love

नवापारा-राजिम। ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित नवापारा पं.क. 742 के अंशधारी ऋणी कृषकों का वार्षिक सम्मेलन 23 सितंबर को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के उपाध्यक्ष अभिनेष कश्यप शामिल हुए। समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष छन्नू लाल साहू सहित बड़ी संख्या में कृषक एवं समिति के पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे।

सम्मेलन में समिति की वार्षिक गतिविधियों, ऋण वितरण, आय-व्यय तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी गई। समिति द्वारा इस वर्ष किसानों को 4 करोड़ 34 लाख 16 हजार रुपये का खाद एवं नगदी ऋण वितरित किए जाने की जानकारी दी गई।

किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़ – अभिनेष कश्यप

मुख्य अतिथि अभिनेष कश्यप ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसानों के परिश्रम का सम्मान करना पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों को मिल रही सुविधाओं का लाभ उठाने और कृषि गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया।

31.05 लाख रुपये का शुद्ध लाभ

समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष छन्नू लाल साहू ने किसानों को समिति की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष समिति द्वारा 4 करोड़ 34 लाख 16 हजार रुपये का खाद एवं नगदी ऋण किसानों को वितरित किया गया है।

नवापारा सोसायटी सम्मेलनउन्होंने बताया कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक नवापारा शाखा के अंतर्गत आने वाली 15 सोसायटियों में नवापारा सोसायटी बेहतर प्रदर्शन करने वाली समितियों में शामिल है। उन्होंने इसे समिति प्रबंधन के कुशल संचालन का परिणाम बताते हुए कर्मचारी एवं प्रबंधक को बधाई दी। अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष समिति ने 31 लाख 5 हजार रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से समिति लगातार लाभ की ओर अग्रसर है।

घर बैठे बैंकिंग सुविधाओं की दी जानकारी

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक नवापारा शाखा के शाखा प्रबंधक पन्नालाल साहू ने किसानों को बैंक की विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसान घर बैठे यूपीआई के माध्यम से एक लाख रुपये तक का ट्रांसफर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि माइक्रो एटीएम के माध्यम से समिति से 20 हजार रुपये तक की राशि निकाली जा सकती है। इसके अलावा किसान मिस्ड कॉल के माध्यम से घर बैठे अपने बैंक खाते का बैलेंस भी जान सकते हैं।

पशुपालन से लेकर जेसीबी और ट्रैक्टर तक के लिए ऋण

शाखा प्रबंधक ने किसानों को शासन की योजनाओं के तहत उपलब्ध ऋण सुविधाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा दीर्घकालीन एवं मध्यमकालीन ऋण योजनाओं के तहत गाय पालन, मत्स्य पालन, तार फेंसिंग सहित विभिन्न गतिविधियों के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिन किसानों के पास तालाब है, वे मत्स्य पालन के लिए ऋण प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा नियम एवं शर्तों के अनुसार जेसीबी, ट्रैक्टर, हार्वेस्टर सहित कृषि एवं संबंधित कार्यों के लिए आवश्यक मशीनरी खरीदने हेतु भी ऋण सुविधा उपलब्ध है।

समिति का वार्षिक आय-व्यय प्रस्तुत

कार्यक्रम के दौरान समिति की प्रबंधक नूतन साहू ने समिति का वार्षिक आय-व्यय प्रस्तुत किया। सम्मेलन में समिति की आर्थिक गतिविधियों एवं किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मेहतरु राम साहू एवं परदेसी राम साहू ने भी किसानों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों एवं किसानों को छतरी भेंट कर सम्मानित किया गया।

बड़ी संख्या में किसान रहे मौजूद

नवापारा सोसायटी सम्मेलनकार्यक्रम का संचालन किसान गुलाब राम साहू ने किया। सम्मेलन में समिति के पूर्व अध्यक्ष शिखर चंद बाफना सहित कृषक जीवन साहू, शोभित राम, शिव शंकर साहू, कैलाश साहू, कोमल चक्रधारी, ताराचंद साहू, अशोक साहू, राजेश साहू, गंगाराम देवांगन, राम अवतार देवांगन, मेहतरु साहू, हेमलाल, ईश्वरलाल सहित समिति के मेहतरु राम साहू, प्राधिकृत अध्यक्ष छन्नू लाल साहू, परदेसी राम साहू, प्रेमलाल साहू, चंपू राम साहू, शिवकुमार तिवारी, पूरन साहू, रामकिशुन साहू, दशरथ साहू एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक नवापारा शाखा के प्रबंधक पन्नालाल साहू की विशेष उपस्थिति रही।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

छुरा सहकारी समिति को 17 लाख से अधिक का लाभ, वार्षिक आमसभा में किसानों की भूमिका पर जोर और सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *