Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
वार्षिक आमसभा
Spread the love

छुरा। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति छुरा की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमें समिति की वार्षिक गतिविधियों, उपलब्धियों एवं कार्यों की जानकारी सदस्यों और किसानों के समक्ष रखी गई। कार्यक्रम के दौरान किसानों को समिति की रीढ़ बताते हुए उनके योगदान की सराहना की गई। वहीं, समिति से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मान किया गया।

किसानों के सहयोग से समिति को 17 लाख से अधिक का लाभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुभाष चंद्राकर, विशेषर दीवान, इतवारी राम, रामजी दीवान, चमन लाल साहू एवं अवधेश प्रधान अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समिति की वार्षिक आमसभा का प्रतिवेदन यशवंत यादव ने प्रस्तुत किया। उन्होंने समिति की विभिन्न गतिविधियों, कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी सदस्यों और किसानों को दी।

वार्षिक आमसभाकार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशेषर दीवान ने कहा कि यह किसानों की समिति है और किसानों के योगदान से ही समिति का संचालन एवं विकास संभव है। उन्होंने किसानों को अन्नदाता बताते हुए कहा कि इस वर्ष समिति को 17 लाख रुपए से अधिक का लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने इसे समिति के कार्यों के साथ किसानों के सहयोग का परिणाम बताया। साथ ही, समिति की उपलब्धि पर किसानों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए आगे भी संगठित होकर समिति को मजबूत बनाने की बात कही।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का किया सम्मान

वार्षिक आमसभावार्षिक आमसभा के दौरान समिति से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों मनोहर लाल सिन्हा एवं छबिराम सिन्हा का सम्मान किया गया। दोनों कर्मचारी विक्रेता के पद पर कार्यरत रहे हैं। समिति की ओर से उन्हें श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों एवं समिति के पदाधिकारियों ने उनके सेवाकाल के योगदान को याद करते हुए आभार व्यक्त किया।

समिति के सदस्य एवं किसान रहे उपस्थित

कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी शीतल ध्रुव ने किया, जबकि रामकरण त्रिवेदी ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भोजराम साहू, चंद्रकुमार, शीतल ध्रुव, नूतन, बुढ़ान ध्रुव, आदूराम, राजकुमार, समारु यादव, राजू साहू, रामलाल, जयराम, धीर सिंह, भुवनेश्वर, तुलसराम, मानिक राम, ओमप्रकाश, अख्तर, मेहतर एवं अनवर सहित समिति के सदस्य, किसान और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

गरियाबंद में यूरिया खाद चोरी पर ‘अनोखी सजा’, कंधे पर बोरी बांधकर ढोल-नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस-VIDEO

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *