Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
किशोर देवांगन जन्मदिन
Spread the love

नवापारा-राजिम। भाजपा के युवा नेता एवं छत्तीसगढ़ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंत्री किशोर देवांगन ने अपने जन्मदिवस को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए गुरुवार को नगर के नेहरू गार्डन स्थित सामुदायिक भवन में विशाल निःशुल्क महास्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया। राष्ट्रीय भाजपा के ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में नवापारा सहित आसपास के गांवों से पहुंचे करीब 300 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

किशोर देवांगन जन्मदिनशिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं तथा चिन्हित मरीजों को आगे उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य शिविर के साथ आयोजित रक्तदान शिविर में भी बड़ी संख्या में युवाओं एवं नागरिकों ने हिस्सा लेकर रक्तदान किया।

लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

किशोर देवांगन ने बताया कि पिछले दिनों त्रिवेणी संगम क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के कारण नवापारा के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी थी। बाढ़ के बाद संबंधित क्षेत्रों में रहने वाले कई लोग बीमार हुए और उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार की आवश्यकता महसूस हुई। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए इलाज का खर्च भी चुनौती बना हुआ था।

किशोर देवांगन जन्मदिनइन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जन्मदिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ के उद्देश्य से आयोजित शिविर से जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकी, यह उनके लिए खुशी की बात है।

रायपुर से पहुंची विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम

किशोर देवांगन जन्मदिनशिविर में श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक एवं मेडिकल स्टाफ पहुंचे। टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया और दवाइयों का वितरण किया। शिविर में डायरेक्टर शुभ्रत चक्रवर्ती, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नुशरत गफ्फार, डॉ. राहुल, डॉ. इशरत एवं डॉ. ईशान सहित ब्लड बैंक टीम से धनेश, मधुसूदन, छबि, टोमेश्वरी, सुमन, सारिका, साक्षी और भानु ने सेवाएं दीं। आयोजन की व्यवस्थाओं में अर्णव तिवारी एवं अरविंद मिश्रा सहित कार्यकर्ताओं की टीम जुटी रही।

आसपास के गांवों से भी पहुंचे मरीज

शिविर में केवल नवापारा ही नहीं, बल्कि पारागांव छाटा, चौबेबांधा, कुर्रा, पटेवा, चंदना, दुलना, भेंडरी सहित आसपास के अन्य गांवों से भी लोग स्वास्थ्य परामर्श लेने पहुंचे। शिविर में पहुंचे मरीजों ने निःशुल्क जांच, विशेषज्ञ परामर्श एवं दवा वितरण की सुविधा का लाभ उठाया। रक्तदान करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए आयोजन समिति की ओर से रक्तदाताओं को उपहार स्वरूप हेलमेट, ईयरबड्स अथवा टिफिन बॉक्स प्रदान किए गए।

जन्मदिन की शुरुआत पूजा-अर्चना से

किशोर देवांगन जन्मदिनकिशोर देवांगन ने अपने जन्मदिवस की शुरुआत धार्मिक एवं सेवा कार्यों के साथ की। उन्होंने त्रिवेणी संगम के मध्य स्थित भगवान श्री कुलेश्वरनाथ मंदिर तथा नवापारा के शीतलापारा स्थित मां गायत्री मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद राजिम पुल के समीप स्थित श्री गोपाल गौशाला पहुंचकर गौ-माताओं को विभिन्न प्रकार का चारा खिलाया। उन्होंने विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। नगर के वृद्धाश्रम में पहुंचकर बुजुर्गों को फल-मिठाई वितरित करने के साथ ही शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

किशोर देवांगन जन्मदिनजन्मदिवस के समापन अवसर पर देर शाम नगर के मां काली मंदिर के सामने समर्थकों एवं शुभचिंतकों की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं स्वीकार कीं। समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए और देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लिया।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

मोदीजी के जन्मदिवस पर आशीर्वाद का दिया जरूर जलाएं – किशोर देवांगन

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *