Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
आरक्षक ने लगाई फांसी
Spread the love

धमतरी। जिले में डायल-112 में पदस्थ एक आरक्षक ने नाइट ड्यूटी के दौरान कंट्रोल रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रुद्री थाना क्षेत्र में स्थित डायल-112 कंट्रोल रूम की है। मृतक आरक्षक की पहचान ओंकार सोनवानी निवासी बंगोली कुरूद के रूप में बताई गई है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार ओंकार सोनवानी की नाइट ड्यूटी डायल-112 के कंट्रोल रूम में लगी थी। वह ड्यूटी के लिए रुद्री थाना के पास स्थित कंट्रोल रूम पहुंचा था। परिजनों के मुताबिक, ओंकार जब भी देर रात ड्यूटी के लिए जाता था, ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के बाद फोन कर इसकी जानकारी देता था। घटना वाली रात भी उसने परिजनों को फोन कर ड्यूटी पर पहुंचने की जानकारी दी थी।

इसके कुछ घंटे बाद परिजनों को अस्पताल पहुंचने के लिए कहा गया। जब वे अस्पताल पहुंचे तो उन्हें ओंकार की मौत की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार आरक्षक का शव कंट्रोल रूम में फंदे पर मिला। उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं

आरक्षक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना से पहले उसकी किसी से बातचीत, मानसिक तनाव या अन्य संभावित कारणों की जानकारी जुटा रही है। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों और सहकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।

परिजनों ने जताई आशंका, निष्पक्ष जांच की मांग

परिजनों का कहना है कि ओंकार इस तरह का कदम नहीं उठा सकता। उन्होंने पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस की ओर से आत्महत्या के पीछे किसी निश्चित कारण की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

हमर क्लीनिक की स्टाफ नर्स ने लगाई फांसी, स्टाफ रूम से मिला शव, एक साल पहले हुई थी शादी; जांच में जुटी पुलिस

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *