Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
भारतीय जनता पार्टी
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन ने 15 प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियां की हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने 2 सितंबर 2026 को नियुक्ति आदेश जारी किया है। नई सूची में पार्टी ने सामाजिक, आर्थिक, व्यावसायिक, शैक्षणिक, चिकित्सा और नगरीय निकायों समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रकोष्ठों की कमान नए चेहरों को सौंपी है।

इस नियुक्ति को भाजपा के संगठन विस्तार और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पार्टी की पहुंच मजबूत करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि पार्टी ने केवल अलग-अलग प्रकोष्ठों के प्रभारी ही नियुक्त नहीं किए, बल्कि सभी प्रकोष्ठों के बीच समन्वय के लिए शीर्ष स्तर पर भी जिम्मेदारियां तय की हैं।

चुन्नीलाल साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक बनाया गया है, जबकि लाभचंद बाफना को प्रकोष्ठ संकुल सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों नेताओं की भूमिका अलग-अलग प्रकोष्ठों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण होगी।

इन 15 प्रकोष्ठों की कमान इन नेताओं को

भाजपा की ओर से जारी आदेश में 15 प्रकोष्ठों के प्रभारी घोषित किए गए हैं

प्रकोष्ठ प्रभारी
मछुआरा प्रकोष्ठकृष्णबिहारी जायसवाल
झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठजोगेश लांबा
आर्थिक प्रकोष्ठराजेश अग्रवाल
एनजीओ प्रकोष्ठएस.डी. बड़गैया
बुनकर प्रकोष्ठश्रीमती सीमा साहू
विधि प्रकोष्ठजयप्रकाश चंद्रवंशी
चिकित्सा प्रकोष्ठडॉ. ललित माखीजा
व्यापार प्रकोष्ठश्रीचंद सुंदरानी
व्यवसायी प्रकोष्ठप्रदीप सिंह
आरटीआई प्रकोष्ठडॉ. विजयशंकर मिश्रा
सांस्कृतिक प्रकोष्ठसुश्री मोना सेन
पंचायत प्रकोष्ठश्रीमती रेखा शर्मा
नगरीय निकाय प्रकोष्ठ देवजी  भाई पटेल
शिक्षा प्रकोष्ठराजेश साहू
सहकारिता प्रकोष्ठविकांत सिंह

समाज के अलग-अलग वर्गों पर भाजपा का फोकस

भाजपा की नई नियुक्तियों में गौर करने वाली बात यह है कि पार्टी ने मछुआरा, बुनकर, झुग्गी-झोपड़ी, व्यापारी, व्यवसायी, पंचायत, नगरीय निकाय, शिक्षा, चिकित्सा और सहकारिता जैसे क्षेत्रों को अलग-अलग प्रकोष्ठों के जरिए संगठन से जोड़ने की कोशिश की है। इन प्रकोष्ठों के माध्यम से संबंधित वर्गों की समस्याओं, अपेक्षाओं और मुद्दों को संगठन तक पहुंचाने के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा भाजपा की नीतियों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी तय होगी।

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कोशिश

भाजपा ने 15 प्रकोष्ठों में की नियुक्तियांभाजपा लगातार संगठन को बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर दे रही है। ऐसे में प्रकोष्ठों में की गई ये नियुक्तियां संगठन के विस्तार की अगली कड़ी मानी जा रही हैं। पार्टी की रणनीति में समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना और उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ना अहम माना जाता है।

अब सभी नवनियुक्त प्रभारी अपने-अपने प्रकोष्ठों की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में जुटेंगे। आने वाले समय में इन प्रकोष्ठों के जरिए प्रदेशभर में संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसंपर्क गतिविधियों को और तेज किए जाने की संभावना है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान; छत्तीसगढ़ में दो नेताओं की मिली बड़ी जिम्मेदारी

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *