Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
AICC कांग्रेस में बड़ा फेरबदल
Spread the love

कांग्रेस संगठन में शनिवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने कई राज्यों के प्रभारी महासचिव एवं प्रभारी नेताओं की नई नियुक्ति की है। सबसे अहम बदलाव छत्तीसगढ़ में हुआ है। पार्टी ने सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का नया प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब असम का प्रभारी महासचिव बनाया गया है। इस बदलाव को छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सुखदेव भगत के हाथ

AICC कांग्रेस में बड़ा फेरबदलAICC कांग्रेस ने सुखदेव भगत को प्रभारी, छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी है। अब राज्य में पार्टी संगठन, आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक समन्वय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल को असम का प्रभारी महासचिव बनाए जाने से उनकी संगठनात्मक भूमिका का दायरा दूसरे राज्य तक बढ़ गया है।

सचिन पायलट को पंजाब, सुरजेवाला को गुजरात

AICC कांग्रेस के संगठनात्मक फेरबदल में सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी महासचिव बनाया गया है। वहीं रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें कर्नाटक के प्रभारी महासचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इसके अलावा डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद को महाराष्ट्र का प्रभारी और पी.वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।

AICC कांग्रेस में बड़ा फेरबदल

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

भूपेश बघेल का भाजपा सरकार पर तीखा हमला: महंगाई, खाद संकट, बढ़ते अपराध और रेत माफिया पर बोले- हर मोर्चे पर विफल है सरकार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *