Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
EOW-ACB Raid
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी स्कैम मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने नवापारा और राजिम क्षेत्र समेत छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे से शुरू हुई इस कार्रवाई में संयुक्त टीम नवापारा में सोना-चांदी और कपड़ा कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों सहित कारोबारियों के अन्य ठिकानों पर दबिश दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे व्यापारिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, EOW-ACB की संयुक्त टीम कारोबारी विमल पारख और राजा पारख से जुड़े प्रतिष्ठानों शांति विजय स्टोर्स एवं नवकार ज्वेलर्स में पहुंची और जांच शुरू की। दोनों प्रतिष्ठान सोना-चांदी और कपड़ा कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं। टीम द्वारा दुकानों में मौजूद दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और कारोबारी रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

कारोबारी के निवास पर पहुंची टीम

जानकारी के अनुसार, EOW-ACB संयुक्त जांच टीम कारोबारी राजा पारख के निवास पर भी पहुंची है। इसके अलावा संबंधित कारोबारियों से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी जांच जारी होने की सूचना है। सुबह से एक साथ कई स्थानों पर चल रही कार्रवाई ने स्थानीय कारोबारियों के बीच चर्चाओं का माहौल बना दिया है।

कोल लेवी स्कैम से जुड़े मामले में जांच का अंदेशा

EOW-ACB RaidEOW-ACBकी इस संयुक्त कार्रवाई को छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी स्कैम मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के रायपुर समेत अन्य जिलों में भी जांच एजेंसियों की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई कर रही हैं। हालांकि, राजिम और नवापारा में जिन प्रतिष्ठानों और कारोबारियों के यहां EOW-ACB जांच की जा रही है, उनके खिलाफ कार्रवाई के आधार और जांच से संबंधित विस्तृत तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

कार्रवाई से व्यापारिक क्षेत्र में हलचल

गोबरा नवापारा और राजिम में EOW-ACB की संयुक्त टीम की इस कार्रवाई को स्थानीय स्तर पर बड़ी जांच कार्रवाई माना जा रहा है। कार्रवाई के दौरान अधिकारी फिलहाल मीडिया को जानकारी देने से बचते नजर आ रहे हैं। 

फिलहाल EOW-ACB की संयुक्त टीम की विभिन्न ठिकानों पर जांच जारी है। अब देखना होगा कि जांच एजेंसियों की इस कार्रवाई में क्या तथ्य सामने आते हैं और आधिकारिक तौर पर आगे क्या जानकारी साझा की जाती है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

कुरूद SDM कार्यालय में ACB का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार; डायवर्शन के नाम पर मांगे थे 20 हजार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *