Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
भारतीय जनता पार्टी
Spread the love

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रीय संगठन में 69 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। खास बात यह है कि भाजपा की नई टीम में छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। सांसद रूप कुमारी चौधरी और दीपक म्हस्के का नाम राष्ट्रीय संगठन में शामिल किया गया है।

भाजपा की इस घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और संगठनात्मक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। प्रदेश से दो नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलना संगठन में छत्तीसगढ़ की बढ़ती भूमिका के तौर पर देखा जा रहा है।

सांसद रूप कुमारी चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी

सांसद रूप कुमारी चौधरीभाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में सांसद रूप कुमारी चौधरी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इससे छत्तीसगढ़ भाजपा में महिला नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की चर्चा तेज हो गई है। रूप कुमारी चौधरी को मिली जिम्मेदारी को प्रदेश संगठन के लिए भी अहम माना जा रहा है। पार्टी के भीतर इसे महिला नेतृत्व को मजबूत करने और संगठन में छत्तीसगढ़ की भागीदारी बढ़ाने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया की कमान

दीपक म्हस्केवहीं दीपक म्हस्के को भाजपा में राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी की डिजिटल रणनीति और सोशल मीडिया अभियानों के लिहाज से यह महत्वपूर्ण पद माना जा रहा है। म्हस्के लंबे समय से पार्टी की सोशल मीडिया गतिविधियों और डिजिटल अभियानों से जुड़े रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें जिम्मेदारी मिलने से भाजपा के डिजिटल नेटवर्क को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नई टीम में कई दिग्गजों को मिली जगह

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को संगठन की जिम्मेदारियां दी गई हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची में वसुंधरा राजे, तीरथ सिंह रावत, राम माधव और बैजयंत जय पांडा सहित कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं। वहीं राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को जिम्मेदारी दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

छत्तीसगढ़ भाजपा में बढ़ा उत्साह

राष्ट्रीय संगठन में प्रदेश के दो नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिलने से छत्तीसगढ़ भाजपा में उत्साह का माहौल है। दोनों नेताओं को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समेत उपमुख्यमंत्री, मंत्रीमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक समेत पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

राजिम में भाजपा की प्रेसवार्ता: 29 जुलाई से 20 फरवरी तक देशभर में चलेगा ‘‘समरसता संकल्प अभियान’’

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *