CMO कार ने बाइक सवार को कुचला
Spread the love

बिलासपुर। जिले के मुंगेली-पथरिया मोड़ पर देर रात तेज रफ्तार CMO लिखी कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है। घटना जरहागांव थाना क्षेत्र का है।

कई फीट दूर जा गिरे तीनों

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे स्कोडा कार क्रमांक सीजी 15 डीएन 3866 पथरिया से तखतपुर की ओर जा रही थी। मुंगेली-पथरिया मोड़ के पास कार ने सामने से आ रही बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। बाइक पर भुनेश्वर साहू (26 वर्ष), किरण बांसोड़ (36 वर्ष) और हेमलता साहू (39 वर्ष) सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर कई फीट दूर जा गिरे।

एक की मौके पर मौत, दूसरी ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में हेमलता साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल किरण बांसोड़ और भुनेश्वर साहू को पहले पथरिया अस्पताल और बाद में सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान किरण बांसोड़ ने भी दम तोड़ दिया। वहीं भुनेश्वर साहू की हालत गंभीर बनी हुई है।

नंबर प्लेट पर लिखा CMO

हादसे के दौरान कार के अगले हिस्से से CMO लिखी नंबर प्लेट टूटकर सड़क पर गिर गई। जरहागांव पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी में कार तखतपुर के CMO अमरेश सिंह के नाम से जुड़ी बताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि वाहन कौन चला रहा था, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी।

आरोपी की तलाश जारी

CMO कार ने बाइक सवार को कुचलापुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

इस भीषण हादसे ने ग्राम मझगांव के दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। दो महिलाओं की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

रायपुर-आरंग मार्ग पर डायल-112, यात्री बस और कंटेनर की जोरदार टक्कर, डायल-112 के उड़े परखच्चे, यात्री बस हुआ क्षतिग्रस्त

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *