Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
गरबा रील विवाद
Spread the love

नवरात्रि और गरबा की आड़ में बनाई गई एक रील ने ऐसा बवाल खड़ा किया कि मामला सीधे पुलिस तक पहुंच गया। गरबा की पारंपरिक वेशभूषा में सिगरेट के कश, हाथों में पिस्टलनुमा हथियार और हाईवे पर शूटिंग के वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया।

धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन से जुड़े इस वीडियो पर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद पुलिस ने शिकंजा कसते हुए 5 युवतियों और 4 युवकों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में सार्वजनिक सड़क पर शूटिंग और वीडियो से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। मामला बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील

गरबा रील विवादजानकारी के अनुसार, मेकअप आर्टिस्ट बताई जा रही शिफा मैथ्यू के सोशल मीडिया अकाउंट से संबंधित वीडियो साझा किया गया था। रील में गरबा की पोशाक पहने युवतियां सिगरेट पीते हुए और पिस्टलनुमा हथियार दिखाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में गरबा पास के प्रचार से जुड़ा दृश्य भी दिखाई देता है। बताया जा रहा है कि रील एक गाने पर तैयार की गई थी और इसका उद्देश्य गरबा आयोजन के पास तथा मेकअप का प्रचार करना था।

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय नागरिकों और हिंदू संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई और थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि नवरात्रि और गरबा जैसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन से जुड़ी वेशभूषा में इस तरह के दृश्य प्रस्तुत करने से लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं।

हिंदू संगठनों ने SP कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

गरबा रील विवादवीडियो को लेकर बजरंग दल सहित हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।

पुलिस ने नौ लोगों को किया गिरफ्तार

वीडियो की शूटिंग के दौरान रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने मामले में पांच युवतियों और चार युवकों सहित कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 299 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज की गई है।

एडिशनल एसपी सिटी पंकज पटेल के अनुसार, गरबा कार्यक्रम के प्रचार के लिए रील बनाई गई थी। वीडियो में दिखाई देने वाले हथियार को लेकर डिस्क्लेमर में उसे खिलौना बताया गया था। हालांकि, वीडियो में प्रदर्शित वस्तु और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच पुलिस कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

VIDEO

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

पति से मिलने पहुंची पत्नी, क्वार्टर का दरवाजा खुला तो सामने था चौंकाने वाला दृश्य, फिर हुई हाथापाई

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *