Raipur-Arang Road Acciden
Spread the love

रायपुर-आरंग मार्ग नेशनल हाईवे-53 (Raipur-Arang Road Accident) पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस की डायल-112, एक यात्री बस और तेज रफ्तार कंटेनर के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस बड़े हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री व पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए। घटना मंदिर हसौद थाने के सामने हुआ है।

Raipur-Arang Road AccidenRaipur-Arang Road Accident: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल-112 की टीम पलौद मोड़ की ओर से नियमित पेट्रोलिंग कर वापस मंदिर हसौद थाना लौट रही थी। जैसे ही पुलिस वाहन हाईवे से थाने की ओर मुड़ने लगा, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक भारी कंटेनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंटेनर का चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसी दौरान कंटेनर के पीछे चल रही किरण ट्रेवल्स की यात्री बस (क्रमांक सीजी 06 एचबी 9519) भी कंटेनर के पिछले हिस्से से जा भिड़ी।

डायल-112 वाहन के उड़े परखच्चे

Raipur-Arang Road AccidenRaipur-Arang Road Accident: टक्कर इतना भीषण था कि डायल-112 वाहन का अगला और साइड का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि इंजन को भी भारी नुकसान पहुंचा, जबकि यात्री बस का फ्रंट हिस्सा, बंपर और विंडशील्ड टूट गए। वहीं कंटेनर के पिछले हिस्से और बॉडी क्षतिग्रस्त हुआ है। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अचानक चीख-पुकार मच गई, लेकिन सौभाग्य से किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम

Raipur-Arang Road Acciden
सड़क पर लंबा जाम लगा

Raipur-Arang Road Accident: दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे-53 पर लंबा जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। चूंकि हादसा मंदिर हसौद थाना के ठीक सामने हुआ था, इसलिए थाना प्रभारी और पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी यात्रियों और वाहन चालकों को सुरक्षित बाहर निकालकर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य किया गया। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

ब्रेकिंग: राजिम-गरियाबंद मार्ग में भीषण हादसा, एक युवक की मौत; साथी घायल

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *