बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में एक महिला ने शादीशुदा प्रेमी की हत्या (Murder) कर दी। वारदात के बाद आरोपी महिला ने शव को घर के बाड़ी में छोड़कर फरार हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई को ग्राम कौड़िया निवासी चंद्रप्रकाश पटेल का शव उसी के घर की बाड़ी में मिला। सूचना मिलते ही सीपत थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम (फॉरेंसिक) टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को शुरू से ही हत्या की आशंका थी।
दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक चंद्रप्रकाश पटेल का ग्राम दर्राभाठा निवासी उर्वशी दास महंत उर्फ चुलबुल दास (30) के साथ पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। घटना वाले दिन भी उर्वशी अपनी स्कूटी से चंद्रप्रकाश के घर पहुंची थी, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। पुलिस ने उर्वशी दास महंत को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
चरित्र शंका बनी मौत की वजह
पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि घटना के समय चंद्रप्रकाश शराब के नशे में था। उसने महिला पर दूसरे लोगों से मिलने-जुलने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर चंद्रप्रकाश ने महिला का गला दबाने की कोशिश की। आरोपी के अनुसार, उसने बचाव में उसका गला दबा दिया, जिससे चंद्रप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।
शव छोड़कर फरार हुई आरोपी
घटना के बाद आरोपी शव को घर की बाड़ी में छोड़कर वहां से फरार हो गई। पुलिस ने आरोपी उर्वशी दास महंत के खिलाफ हत्या के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
तालाब में तैरती मिली युवती की लाश, हत्या या हादसा? पुलिस जांच में जुटी

