Woman's skeleton found in the forest
Spread the love

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिला मुख्यालय से लगे महामाया पहाड़ के जंगल में एक महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कंकाल का ऊपरी हिस्सा पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला, जबकि धड़ नीचे जमीन पर पड़ा था। प्रारंभिक जांच में शव करीब एक माह पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, ओरियंटल पब्लिक स्कूल से करीब 100 मीटर दूर महामाया पहाड़ के जंगल में ड्यूटी पर तैनात एक वनकर्मी ने पेड़ पर लटका कंकाल देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया गया।

पेड़ पर लटका मिला शव का हिस्सा

बताया जा रहा है कि शव लंबे समय तक फंदे पर लटका रहने के कारण सड़-गल चुका था। बारिश और समय बीतने के कारण शव का धड़ नीचे गिर गया, जबकि एक हिस्सा साड़ी के सहारे पेड़ से लटका हुआ मिला। घटनास्थल से कुछ कपड़े, ब्रेसलेट और दवाइयां भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

शिनाख्त के प्रयास जारी

पुलिस का कहना है कि कपड़ों के आधार पर मृतका महिला प्रतीत होती है, लेकिन पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने के कारण उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पिछले एक से डेढ़ महीने के दौरान दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है।

कोतवाली थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा ने बताया कि शव काफी पुराना होने के कारण अभी मौत के कारणों के बारे में कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आत्महत्या, हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

पारागांव के श्मशान घाट पर मिली महिला की लाश, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, चरित्र शंका में की हत्या, महानदी किनारे फेंका शव

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *