Spread the love

रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में बंद कमरे से एक मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है और सड़-गल जाने के कारण कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह ग्राम तराईमाल के धनवारपारा स्थित एक बंद कमरे से तेज बदबू आने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरा खुलवाया तो अंदर एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान गणपतिलाल भगत पिता नान्हीराम भगत (50 वर्ष), निवासी ग्राम गारे (तमनार) के रूप में हुई। वह पिछले कुछ वर्षों से तराईमाल में रहकर मजदूरी का काम कर रहा था।

हत्या की आशंका

पुलिस के मुताबिक, मृतक का शव कमरे में तख्त पर बैठी हुई अवस्था में मिला। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूंजीपथरा थाना प्रभारी रामकिंकर यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद डीएसपी सुशांतो बनर्जी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

हेडमास्टर की बेरहमी से हत्या, चचेरे भाइयों ने चाकू से रेता गला; गुस्साए परिजनों ने आरोपी का घर फूंका, गांव में तनाव

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *