महानदी किनारे महिला की लाश
Spread the love

रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारागांव स्थित श्मशान घाट के पास महानदी किनारे महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने चरित्र शंका के चलते पहले महिला की बेरहमी से हत्या की और फिर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को महानदी किनारे श्मशान घाट के पास फेंककर फरार हो गया था।

महिला की लाश जानकारी के अनुसार 13 जुलाई 2026 को महानदी तट पर रूकमणी सोनवानी का शव बरामद हुआ था। शव के जांघ, कूल्हे, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटों के निशान मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि मृतका का पिछले छह-सात वर्षों से पंजाब निवासी एवं वर्तमान में महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुढीपार में रहने वाले सोनू सरदार उर्फ अवतार सिंह के साथ प्रेम संबंध था।

प्रेमिका को दूसरे के साथ देख भड़का प्रेमी

पुलिस जांच के मुताबिक, 12 जुलाई की रात करीब 9.30 बजे सोनू सरदार ने रूकमणी को किसी अन्य पुरुष के साथ देख लिया। इससे वह भड़क गया और चरित्र पर संदेह करते हुए पहले गाली-गलौज की, फिर धारदार कड़े तथा हाथ-मुक्कों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को पारागांव स्थित महानदी तट के श्मशान घाट के पास फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को रायपुर से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

महानदी किनारे महिला की लाश
आरोपी प्रेमी सोनू सरदार गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। 15 जुलाई 2026 को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की विवेचना जारी है।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

अभनपुर ब्रेकिंग: युवक की बेरहमी से हत्या, पत्थर से सिर कुचलकर खेत में फेंका शव

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *