बलरामपुर जिले के बसंतपुर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य पर महिला सहकर्मी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला कर्मचारी का आरोप है कि प्राचार्य लगातार उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहे थे और मना करने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। विभागीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने के बाद पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामला बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र का है।
पीड़िता का कहना है कि उसने सबसे पहले मामले की शिकायत विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) से की थी। लेकिन शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय उसे समझौता करने का दबाव बनाया गया। महिला का आरोप है कि कुछ विभागीय अधिकारियों ने मामले को दबाने की कोशिश की, जिससे उसे न्याय नहीं मिल सका।
थाने पहुंची शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच
विभाग से राहत नहीं मिलने पर पीड़िता ने बसंतपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में प्राचार्य अनंत कुमार यादव पर मानसिक उत्पीड़न और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर और SP ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा
मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता को निष्पक्ष जांच और न्याय का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

