नवापारा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गुरुवार सुबह तालाब में एक युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मामला रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम लखना (कोलियरी) में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने एक तालाब में युवती का शव तैरता हुआ देखा। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते थाना प्रभारी जितेंद्र दुबे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को तालाब से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू कराई। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।
प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या करने के बाद उसके शव को सबूत मिटाने की नीयत से तालाब में फेंका गया हो। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है, जिसके बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
पुलिस का कहना है कि मृतका की शिनाख्त और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
नवापारा ब्रेकिंग: युवती पर ब्लेड से हमला, चेहरे और पीठ पर किया वार, आरोपी फरार

