Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
संदिग्ध कबाड़ जब्त
Spread the love

नवापारा पुलिस ने संदिग्ध चोरी की संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लोहे के पुराने कबाड़/स्क्रैप से लदा ट्रक जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है। मामले में ट्रक चालक के खिलाफ धारा 106 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, गोबरा नवापारा पुलिस ने ट्रक चालक ज्ञानचंद कुर्रे, निवासी ग्राम पारागांव को ट्रक में लोड लोहे के पुराने कबाड़/स्क्रैप से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया था। हालांकि, चालक द्वारा मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पूछताछ के दौरान चालक ने पुलिस को बताया कि ट्रक में लोड कबाड़/स्क्रैप ग्राम कोड़की स्थित पुराने लोहे के कबाड़ से लोड किया गया था।

चालक के अनुसार, ट्रक मालिक कलीम सोलंकी के निर्देश पर वह कबाड़ लेकर वापस नवापारा आ रहा था। चालक ने यह भी बताया कि उसने वाहन को एफसीआई गोदाम के पास खड़ा किया था और मालिक के आने का इंतजार कर रहा था। मौके पर ट्रक में लोड कबाड़/स्क्रैप का बिल उपलब्ध नहीं होने की बात भी सामने आई।

30,335 किलो स्क्रैप पुलिस ने किया जब्त

दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने और पूछताछ में सामने आई परिस्थितियों के आधार पर पुलिस को लोड कबाड़/स्क्रैप के चोरी की संपत्ति होने अथवा किसी अपराध से संबंधित होने की आशंका हुई। इसके बाद पुलिस ने ट्रक क्रमांक सीजी 07 बीएस 0267 और उसमें लोड 30,335 किलोग्राम कबाड़/स्क्रैप को जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है।

संदिग्ध कबाड़ जब्तमामले में चालक ज्ञानचंद कुर्रे के विरुद्ध धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत इस्तगासा तैयार किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रकरण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध संपत्ति और अवैध गतिविधियों के संबंध में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

नवापारा क्षेत्र में चोरों का आतंक! घर से सोने-चांदी के जेवर-नकदी पार, मंदिर का ताला तोड़कर देवी के आभूषण और दानपेटी भी लूटी

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *