नवापारा-राजिम। रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन 2026 में नवापारा राजिम क्षेत्र के नवप्रदेश के संवाददाता मनीष जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देशभर से आए जैन पत्रकारों एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही।
सम्मेलन का आयोजन 30 सितंबर 2026 को श्री अरण्य धाम, जी.ई. रोड, मुंडरा, रायपुर में किया गया। सम्मेलन में पत्रकारिता के माध्यम से जैन धर्म एवं जैन आयतनों के संरक्षण और संवर्धन में पत्रकारिता की भूमिका विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने पत्रकारिता के माध्यम से समाज, धर्म और संस्कृति से जुड़े सकारात्मक विषयों को सामने लाने तथा नई पीढ़ी तक उनके विचारों को पहुंचाने पर चर्चा की।
पत्रकारों, मुनियों एवं विद्वानों ने रखे विचार
सम्मेलन में देश के वरिष्ठ संपादकों, पत्रकारों, मुनियों एवं विद्वानों ने अपने विचार रखे। आयोजकों के अनुसार यह पहली बार है जब भारतवर्ष के जैन पत्रकारों का राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा सम्मेलन रायपुर में आयोजित किया गया, जिसमें प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने भाग लिया।
मनीष जैन को शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई
मनीष जैन के सम्मानित होने पर क्षेत्र के लोगों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर प्रकाश मोदी, प्रदीप जी (विश्व परिवार), नरेंद्र जैन (गुरुकृपा), संदीप लुहाड़िया, तपेश जैन, रमेश पहाड़िया, रमेश चौधरी, संजय सिंघई, अम्बर सिंघई, आलोक पहाड़िया, अंकुर पहाड़िया, अंकित गदिया, चौधरी नितुल जैन, नवल किशोर, उमेश जैन, आशीष जैन (महावीर किराना), लक्की चौधरी, भाजपा नेता किशोर देवांगन, नपा नेता प्रतिपक्ष संध्या राव, युवराज साहू, इमरान सोलंकी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं अन्य लोगों ने मनीष जैन को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
सम्मेलन में जैन पत्रकार महासंघ के पदाधिकारियों एवं आयोजकों ने पत्रकारिता के माध्यम से समाजहित और धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p






