Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
उफनते नाले में बह गई स्कॉर्पियो
Spread the love

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार सुबह हुई तेज बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। कई इलाकों में जलभराव हो गया, जबकि नाली और नालों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया। इसी बीच उफान पर आए दादर नाला को पार करने की तीन युवकों की जिद लगभग जानलेवा साबित हो गई। तेज बहाव में उनकी स्कॉर्पियो बह गई और तीनों युवक करीब आधे घंटे तक मौत के साए में वाहन के ऊपर बैठे रहे।

बताया जा रहा है कि दादर नाला तेज बारिश के बाद पूरी तरह उफान पर था और पानी का बहाव बेहद खतरनाक था। स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो सवार तीनों युवकों को नाला पार नहीं करने की चेतावनी भी दी। लोगों ने उन्हें तेज बहाव को देखते हुए वापस लौटने की सलाह दी, लेकिन युवकों ने चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए वाहन नाले में उतार दिया।

देखते ही देखते बह गई स्कॉर्पियो

जैसे ही स्कॉर्पियो तेज बहाव वाले हिस्से में पहुंची, पानी के दबाव ने वाहन का संतुलन बिगाड़ दिया। देखते ही देखते स्कॉर्पियो भी तेज धार के सामने बेबस हो गई और पानी के साथ बहने लगी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्कॉर्पियो के बहते ही तीनों युवक किसी तरह वाहन के ऊपर चढ़ गए। नाले के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और सांसें थामकर युवकों को बचाने की कोशिश देखने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो करीब आधे घंटे तक पानी के तेज बहाव में तैरती और बहती रही।

लोगों की तत्परता से बची तीन जान

स्थिति गंभीर होती देख मौके पर मौजूद लोगों ने साहस और तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया। आखिरकार तीनों युवकों को सुरक्षित नाले से बाहर निकाल लिया गया। युवकों के सुरक्षित बाहर आने के बाद वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज बहाव के बीच स्कॉर्पियो पानी में बहती दिखाई दे रही है।

VIDEO

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

बारिश बनी काल! उफनते नाले में बहा किसान, कई किलोमीटर दूर मिला शव, क्षेत्र में शोक की लहर

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *