Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
कार से टकराया बाइक सवार
Spread the love

जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में तेज रफ्तार बाइक सवार कार से टकराने के बाद हवा में उछलकर डिवाइडर पार करते हुए सड़क की दूसरी लेन में जा गिरता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह दूसरी लेन से गुजर रही स्कूटी से भी टकरा गया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि स्कूटी सवार दो लोगों को भी चोटें आई हैं। घटना कोरबा जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है।

कार के बोनट से टकराई बाइक, हवा में उछला युवक

कार से टकराया बाइक सवारजानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार देर शाम CSEB चौक के पास ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग की है। रिमझिम बारिश के दौरान बाइक सवार युवक तेज रफ्तार से मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान डिवाइडर के पास टर्न कर रही कार से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक उछलकर डिवाइडर पार करते हुए विपरीत दिशा की लेन में जा गिरा।

दूसरी लेन में स्कूटी से भी हुई टक्कर

युवक सड़क की दूसरी लेन में गिरा ही था कि वहां से गुजर रही स्कूटी भी उससे टकरा गई। स्कूटी पर दो लोग सवार थे। अचानक हुए इस हादसे से स्कूटी सवार भी सड़क पर गिर पड़े और उन्हें हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीर तत्काल मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

हेलमेट नहीं पहनने से सिर में आई गंभीर चोट

कार से टकराया बाइक सवारबताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई।

जांच में जुटी पुलिस

पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर हादसे के घटनाक्रम और कारणों की जांच कर रही है। दोनों वाहनों के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

VIDEO

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

Kurud Live Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत-VIDEO

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *