Spread the love

राजिम-गरियाबंद मार्ग पर बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना गरियाबंद जिले के पाण्डुका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार पाण्डुका से लगे ग्राम सरकड़ा के पास यह हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम रजनकटा निवासी 19 वर्षीय गैंद विश्वकर्मा पिता लोकेश विश्वकर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी तिजेश्वर साहू पिता हेमूराम साहू (19 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बाइक के उड़ गए परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। लोगों का शुरुआती अनुमान है कि किसी तेज रफ्तार कार, ट्रक या हाइवा ने बाइक को टक्कर मारी होगी। घटना की सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी पाण्डुका ने बताया कि दुर्घटना किसी बड़े वाहन से होने की आशंका है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस की टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामले में जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

हमसे जुड़े WhatsApp Channel

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

गरियाबंद ब्रेकिंग: खेत से लौटते समय नाले में पलटा ट्रैक्टर, युवक की दर्दनाक मौत

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *