टैंकर ने तीन बच्चों को रौंदा
Spread the love

कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार टैंकर वाहन ने स्कूटी सवार तीन बच्चों को कुचल दिया। हादसे में दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद तीसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। 

सगे भाई-बहन की मौके पर मौत

टैंकर ने तीन बच्चों को रौंदा

मिली जानकारी के अनुसार कोनकोना बस्ती के गोस्वामी पारा निवासी बूटी गोस्वामी (13 वर्ष) उसके भाई दशरथ गोस्वामी (12 वर्ष) और विक्की तीनों नाबालिग स्कूटी से पोड़ी बस स्टैंड सामान खरीदने आए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बच्चे सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में बूटी और दशरथ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

गुस्साए लोगों ने किया नेशनल हाइवे जाम

हादसे की खबर फैलते ही ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने अंबिकापुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया और टैंकर चालक की गिरफ्तारी, उचित मुआवजा तथा सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

टैंकर ने तीन बच्चों को रौंदासूचना मिलते ही बांगो पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक बच्चों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की, जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और यातायात बहाल हो सका।

टैंकर वाहन जब्त

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं ग्रामीणों ने पोड़ी बस स्टैंड के पास स्पीड ब्रेकर बनाने, नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

घटना के बाद एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

यात्री बस ने बाइक सवार को रौंदा, एक युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *