रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने स्पा सेंटर (Spa Center) की आड़ में देह व्यापार कराए जाने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है। देवेंद्र नगर क्षेत्र में स्थित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर से आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर (Spa Center) के संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर निवासी टिकरापारा और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा निवासी भिलाई-3 पर अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराने का आरोप है।
युवतियों से पूछताछ में सामने आई जानकारी
पुलिस ने स्पा (Spa Center) सेंटर में काम करने वाली युवतियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान युवतियों ने आरोप लगाया कि स्पा सेंटर के संचालक और मैनेजर द्वारा उनसे जबरन देह व्यापार कराया जाता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक और मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।
आरोपियों के खिलाफ थाना देवेंद्र नगर में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 (पीटा एक्ट) की धारा 4, 5 और 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है।
पुलिस कर रही लगातार कार्रवाई
इससे पहले रायपुर पुलिस ने शहर के 30 से अधिक स्पा सेंटरों (Spa Center) पर दबिश देकर कार्रवाई की थी। पुलिस ने दो स्पा सेंटरों को सील कर दिया है। दोनों स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने और लाइसेंस की निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई थी।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
रायपुर में दो स्पा सेंटर सील, रेड कार्रवाई के दौरान मिली थी आपत्तिजनक सामग्री






