Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Spa Center Seal स्पा सेंटर सील
Spread the love

रायपुर। राजधानी में स्पा सेंटरों पर दबिश के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्पा सेंटरों को सील कर दिया है। दोनों स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने और लाइसेंस की निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई है।

बता दें कि 29 अगस्त 2026 को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित 30 स्पा सेंटरों पर एक साथ सघन जांच अभियान चलाया था। इस बड़े अभियान में पुलिस की 15 अलग-अलग टीमें शामिल थीं, जिनमें राजपत्रित अधिकारियों सहित 100 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मैदान में उतरे थे।

दो स्पा सेंटर सील

पुलिस ने बताया कि जांच के बाद नॉर्थ जोन पुलिस ने सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की। थाना पंडरी क्षेत्र अंतर्गत उषा प्राइड, मोवा स्थित रिफ्लेक्शन स्पा तथा अंबुजा मॉल स्थित ला थाई स्पा में जांच के दौरान आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने और ट्रेड लाइसेंस की निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई।

Spa Center Seal स्पा सेंटर सीलइसके बाद नगर निगम की टीम ने पंडरी पुलिस की मौजूदगी में दोनों संस्थानों का पंचनामा तैयार किया और विधिवत कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटरों को सील कर दिया।

30 सेंटरों की जांच में खंगाले गए थे रिकॉर्ड

29 अगस्त को हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने स्पा सेंटरों के संचालन से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की थी। कर्मचारियों की जानकारी, ग्राहक और स्टाफ रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरे, रिकॉर्डिंग व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की गई थी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अब संबंधित विभागों द्वारा चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य संस्थानों पर भी कार्रवाई की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन आदित्य पांडे के निर्देशन में की गई। वहीं एसीपी पंडरी कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना पंडरी पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की।

नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

Spa Center Seal स्पा सेंटर सीलरायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने साफ कर दिया है कि शहर में संचालित विभिन्न संस्थानों की निगरानी और जांच लगातार जारी रहेगी। स्पा सेंटर संचालकों को ट्रेड लाइसेंस की सभी शर्तों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। सेंटरों में सीसीटीवी कैमरे और रिकॉर्डिंग व्यवस्था, ग्राहकों का नियमित रजिस्टर, पहचान पत्रों का आवश्यक रिकॉर्ड तथा कार्यरत सभी कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जांच के दौरान यदि किसी भी सेंटर में नियमों के विपरीत संदिग्ध गतिविधियां या आपत्तिजनक वस्तुएं पाई जाती हैं तो संबंधित संचालक और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शहर के स्पा सेंटरों में मचा हड़कंप

30 स्पा सेंटरों की एक साथ जांच और उसके बाद दो सेंटरों की सीलिंग ने राजधानी के स्पा कारोबारियों में हलचल बढ़ा दी है। पुलिस की इस कार्रवाई को शहर में नियमों के उल्लंघन और संदिग्ध गतिविधियों पर बड़े स्तर पर शुरू हुई सख्ती के रूप में देखा जा रहा है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

रायपुर के स्पा सेंटरों में पुलिस की रेड, दो स्पा सेंटरों में मिली आपत्तिजनक वस्तुएं

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *