Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
एनीकट पार करते पैरी नदी में बहा युवक
Spread the love

राजिम। राजिम क्षेत्र में एनीकट पार करते एक युवक पैरी नदी में बह गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश की जा रही है। मामला पांडुका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह एक कोपरा स्थित पैरी नदी में बने एनीकट पार करने की कोशिश कर रहा था। अचानक वह पानी की तेज धार की चपेट में आ गया और बहने लगा। युवक के नदी की धार में फंसने के बाद उसने आसपास मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाई। लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी का बहाव इतना तेज था कि देखते ही देखते युवक पानी में ओझल हो गया।

पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

पैरी नदी में बहा युवकघटना की सूचना मिलते ही गरियाबंद जिले के पाण्डुका थाना और धमतरी जिले के मगरलोड थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। कुछ देर बाद SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम द्वारा पैरी नदी में युवक की तलाश की जा रही है। हालांकि नदी में तेज बहाव और बढ़े हुए जलस्तर के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी मुश्किलें आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के चलते सिकासार और सोढ़ूर जलाशय से पैरी नदी में पानी छोड़ा गया है। इसके कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। घटना के बाद कोपरा, खिसोरा समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोग भी रेस्क्यू टीम के साथ युवक की तलाश में सहयोग कर रहे हैं। फिलहाल युवक के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई थी। SDRF और रेस्क्यू टीम द्वारा पैरी नदी में तलाश अभियान लगातार जारी है।

VIDEO

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

महानदी में डूबे युवक का 15 घंटे बाद मिला शव, दो बच्चों को बचाने के दौरान गई थी जान

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *