पल्स पोलियो अभियान
Spread the love

राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो अभियान के तहत नवापारा नगर के शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई गई। वार्ड क्रमांक 20 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी एवं भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिन्हा ने बच्चों को पोलियो की ‘‘दो बूंद जिंदगी की’’ पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी ने कहा कि भारत में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत वर्ष 1995 में हुई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), यूनिसेफ, स्वास्थ्य विभाग एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सतत प्रयासों से भारत पोलियो मुक्त देश बन चुका है। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त स्थिति को बनाए रखने के लिए वर्ष में दो बार शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाना बेहद आवश्यक है।

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिन्हा ने कहा कि ‘‘पोलियो मुक्त भारत’’ के संकल्प को स्थायी बनाए रखने के लिए प्रत्येक परिवार की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को हर पल्स पोलियो अभियान में अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक दिलाएं, ताकि देश में यह गंभीर बीमारी दोबारा पांव न पसार सके। स्वस्थ और सुरक्षित बचपन ही विकसित भारत की मजबूत नींव है।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सहायिका ललिता सेन, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, बड़ी संख्या में बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

हमसे जुड़े WhatsApp Channel

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

जौंदी में शनिदेव मंदिर की प्रथम स्थापना जयंती मनाई गई, भजन-कीर्तन, महाआरती और भंडारे का आयोजन

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *