शनिदेव मंदिर की प्रथम स्थापना जयंती
Spread the love

नवापारा-राजिम। एक वर्ष पहले एक साधारण एवं मेहनतकश परिवार द्वारा श्रद्धा और आस्था से निर्मित शनिदेव मंदिर आज पूरे गांव की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। मंदिर के निर्माण के एक वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को ग्रामीणों ने प्रथम स्थापना जयंती बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ मनाई।

इस अवसर पर गांव में विशेष पूजा-अर्चना, शनिदेव अभिषेक, महाआरती, भजन-कीर्तन तथा महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। गांव के लोगों ने बताया कि वर्ष 2025 में आर्थिक रूप से साधारण परिवार ने अपनी मेहनत की कमाई से शनिदेव मंदिर का निर्माण कराया था। आज एक वर्ष बाद मंदिर पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन गया है। इसी खुशी में ग्रामीणों ने मंदिर की प्रथम वर्षगांठ को जयंती महोत्सव के रूप में मनाया।

शनिदेव मंदिर की प्रथम स्थापना जयंतीसुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। ग्रामीणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शनिदेव का अभिषेक, पूजा-अर्चना और हवन संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि यह मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सामूहिक सहयोग, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया है। पिछले एक वर्ष में यहां प्रत्येक शनिवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में नियमित रूप से धार्मिक आयोजन भी किए जाते हैं।

खबर विस्तार WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

आपातकाल के विरोध की स्मृति में निकली मशाल रैली, बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *