भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) अभनपुर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने घोषणा के बाद मंडल अध्यक्ष सागर साहू के नेतृत्व में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा संगठन में दायित्व सौंपे जाने पर आभार व्यक्त किया।
शीर्ष नेताओं का जताया आभार
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक इंद्रकुमार साहू, भाजपा अभनपुर मंडल अध्यक्ष भरत बैंस, भाजपा रायपुर ग्रामीण जिला मंत्री संचित तिवारी, मंडल महामंत्री सूरज साहू, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लौटन गिलहरे तथा भाजयुमो जिला पदाधिकारी गोयल भट्ट से भेंट कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजयुमो मंडल महामंत्री समीर यदु, मंडल उपाध्यक्ष पंचराम ओगरे, टेकराम साहू, सागर बारले, मंडल मंत्री राजा बैंस, छत्रपाल साहू, सुयश गिरुपुंजे, बुधराम साहू, नीलकंठ साहू, कोषाध्यक्ष मनदीप बंजारे, सह-कोषाध्यक्ष योगेश सिन्हा, सोशल मीडिया प्रभारी आकाश साहू, प्रचार-प्रसार मंत्री दानेस साहू, आईटी सेल प्रभारी जतिन साहू, शासन योजना एवं स्वाध्याय प्रमुख किशन साहू, कार्यसमिति सदस्य शिवम चक्रधारी, सूरज पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, युवा सहभागिता और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और जनता के बीच सक्रिय रहकर कार्य करने का आह्वान किया।
हमसे जुड़े WhatsApp Group
https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD
हमसे जुड़े WhatsApp Channel
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

