बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे विधायक
Spread the love

नवापारा-राजिम। महानदी और त्रिवेणी संगम में जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। कई निचले क्षेत्रों में पानी भर जाने से लोगों को अपने घर खाली कर राहत शिविरों और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। हालांकि शुक्रवार को नदी का जलस्तर घटने से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली, लेकिन प्रशासन अब भी पूरी तरह सतर्क है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे विधायकइसी बीच गुरुवार देर शाम क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने नवापारा पहुंचे। उन्होंने नेहरू घाट, बंगानी निवास के पीछे देवारपारा, सोमवारी बाजार वार्ड, श्रीराम जानकी पारा सहित महानदी तटवर्ती विभिन्न इलाकों का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे विधायकनिरीक्षण के दौरान विधायक श्री साहू ने राजस्व विभाग एवं नगर पालिका प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने राहत शिविरों में भोजन, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा सुविधा, दवाइयां, बिजली और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक अमले को पूरी तरह मुस्तैद रहने को कहा।

विधायक ने कहा कि बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार तक राहत सामग्री समय पर पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए और जरूरतमंदों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

निरीक्षण के दौरान ये रहे मौजूद

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे विधायकनिरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू, नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, चंपारण भाजपा मंडल अध्यक्ष तोशन साहू, जनपद उपाध्यक्ष खेलु साहू, अभनपुर मंडल अध्यक्ष भरत बैस, नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, सभापति सचिन सचदेव, निर्मला-धीरज साहू, पूजा कंसारी, पार्षद रवि साहू, नम्मू नारायण ध्रुव, जीना निषाद, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश ढीढी, एल्डरमैन मुकुंद मेश्राम, जनपद सदस्य चंचल राजा दीवान, द्विज राम साहू, जितेंद्र चंद्राकर, रूपनारायण साहू, भाजपा नेत्री योगिता सिन्हा, अप्पू सोनकर, बॉबी चावला, जनक कंसारी, अशोक गंगवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

तीन बांधों से छोड़ा गया पानी, त्रिवेणी संगम लबालब; घरों में घुसा बाढ़ का पानी

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *