नवापारा-राजिम। लगातार जलस्तर बढ़ने से महानदी का पानी नवापारा शहर के तटीय इलाकों में घुस गया, जिससे कई घरों में पानी भर गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए अपने घरों से बाहर निकलना पड़ा। बाढ़ की स्थिति से प्रभावित परिवारों के सामने भोजन जैसी मूलभूत आवश्यकता का संकट उत्पन्न हो गया।
ऐसे कठिन समय में शहर के समाजसेवियों ने आगे बढ़कर बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की। राहत शिविरों एवं सुरक्षित स्थानों पर रह रहे सैकड़ों लोगों को भोजन वितरित किया गया। समाजसेवियों ने स्वयं भोजन तैयार कराने से लेकर वितरण तक की जिम्मेदारी निभाई, जिससे प्रभावित परिवारों को राहत मिली।
स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में समाज के लोगों का सहयोग पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ। सेवा कार्य में जुटे लोगों ने भी भरोसा दिलाया कि जब तक बाढ़ की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, जरूरतमंदों की हरसंभव सहायता जारी रहेगी।
इस सेवा कार्य में नवापारा की एल्डरमैन अन्नपूर्णा देवांगन सहित मंगराज सोनकर, जितेंद्र (भन्तु) देवांगन, भागवत देवांगन, विक्की देवांगन, राजेश सोनकर, अमन देवांगन, सोनू देवांगन, टिकेश्वर (लल्ला) निषाद, तिजू साहू, दुर्गेश निषाद, दुर्गेश साहू, समय लाल निषाद, नोहर निषाद, मनवा निषाद, संतोष (बउवा) कहार, कुंदन सोनकर, आसबती यादव, सिलोचना साहू, बिसाखा निषाद, सरोज देवांगन, सुरुज साहू, पिंकी देवांगन, रेखा देवांगन, सोहद्रा देवांगन और रीना देवांगन समेत युवा संगठन के सभी सदस्य उपस्थित थे। सभी ने मिलकर बाढ़ प्रभावित परिवारों तक भोजन व्यवस्था और राहत कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
तीन बांधों से छोड़ा गया पानी, त्रिवेणी संगम लबालब; घरों में घुसा बाढ़ का पानी

