नवापारा-राजिम। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के वार्ड क्रमांक 17 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परियोजना अधिकारी रचिता नायडू एवं सुपरवाइजर रेखा साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में आठ आंगनबाड़ी केंद्रों को शामिल कर भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पार्षद सचिन सचदेव, नम्मू नारायण ध्रुव, जीना निषाद, पूजा कंसारी, मुख्य वक्ता के रूप में अन्नूपर्णा देवांगन, योगिता सिन्हा, धनमती साहू एवं हर्षा कंसारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कुपोषण दर पहले से कम हुआ – अन्नपूर्णा
इस अवसर पर अन्नपूर्णा देवांगन ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन से कुपोषण की दर में पहले की तुलना में कमी आई है। साथ ही टीकाकरण को लेकर भी लोगों में जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि आंगन मिलन कार्यक्रम सेवा, संस्कार और आत्मीयता का सुंदर संगम है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनें समर्पण भाव से मेहनत कर बच्चों के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रही हैं।
पार्षद सचिन सचदेव ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और संस्कार की पहली पाठशाला आंगनबाड़ी ही होती है।
कार्यक्रम में हितग्राही कविता साहू ने बताया कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त सहयोग राशि का उपयोग उन्होंने अपनी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाकर किया है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पालन-पोषण में भी काफी सहयोग मिल रहा है।
गर्भवती माताओं की गोद भराई
इस अवसर पर चार गर्भवती माताओं की गोद भराई रस्म कराई गई। मितानिन कृष्णा देवांगन, कल्याणी साहू, भारती साहू, पदमा कौशिक एवं रूपा साहू का श्रीफल भेंटकर और तिलक लगाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यकर्ता कल्याणी कंसारी ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में कार्यकर्ता दुर्गा यादव, संतोषी मानिकपुरी, शशि कंडरा, गीता साहू, गिरिजा सोनी, मोगरा नगारची, गायत्री साहू, ममता देवी साहू, दीपाली जैन, जहारा बानो सहित सहायिका केसर साहू, मंगतिन साहू, गोदावरी साहू, आरती कंसारी, केवरा कंसारी, ईश्वरी विश्वकर्मा, लता देवांगन एवं रुखमनी साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में न्योता भोज का आयोजन कर आंगन मिलन अभियान का समापन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं उपस्थित रहीं।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p






