Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
आकाशीय बिजली, दो किसानों की मौत
Spread the love

बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में बुधवार शाम तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा ग्राम लखोदना के पास हुआ। बारिश के दौरान खेत की ओर गए दोनों किसान अचानक गाज की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को कोटा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक आपस में साढ़ू थे और दोनों की शादी लखोदना गांव में ही हुई थी।

खेत की ओर गए थे दोनों किसान

जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम करीब 5.30 से 6 बजे के बीच कोटा क्षेत्र में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान ग्राम लखोदना निवासी मन्ना यादव (41) पिता माखन यादव और ग्राम नवाडीह बेलगहना निवासी कुंजराम यादव (45) पिता गंगाराम यादव लखोदना स्थित खेत की ओर गए थे। इसी दौरान बारिश के बीच अचानक तेज आकाशीय बिजली गिरी और दोनों उसकी चपेट में आ गए। गाज गिरने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी हालत बिगड़ गई।

ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाय

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों किसानों को तत्काल उपचार के लिए कोटा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों की जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोटा पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपे जाएंगे। एक ही परिवार से जुड़े दो किसानों की अचानक मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

खेत से घर लौट रही महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत; घटना का लाइव वीडियो आया सामने

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *