सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक ने की आत्महत्या Retired police inspector suicide
Spread the love

बिलासपुर :- पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त निरीक्षक (Retired police inspector suicide) का शव उनके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के समय उनकी पत्नी घर में ही मौजूद थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामला बिलासपुर शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, सीताराम गुप्ता (68) पुलिस विभाग से निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त (Retired police inspector suicide) हुए थे। बुधवार शाम वे अपने कमरे में गए थे। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उनकी पत्नी उन्हें देखने पहुंचीं। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर उन्होंने सीताराम को फंदे से लटका देखा। यह दृष्य देख उनके होश उड़ गए। तत्काल परिजनों और पड़ोसियों को सूचना दी गई तथा पुलिस को बुलाया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट या ऐसा कोई स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिला, जिससे आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता चल सके। बताया गया कि (Retired police inspector suicide) सीताराम गुप्ता अपने घर में पत्नी के साथ रहते थे। उनके चार बेटे और एक बेटी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और वे अलग-अलग निवास करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

एक ही दिन दो गांवों में मिली दो लाशें, फंदे से लटके मिले महिला और पुरुष के शव

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *