अभनपुर इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक के सिर को पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को नहर किनारे खेत में फेंक दिया। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मामला राखी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार रायपुर जिले के ग्राम बेंद्री में मंगलवार को ग्रामीणों ने नहर के पास स्थित खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना राखी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव के पास हत्या में इस्तेमाल किया गया एक बड़ा पत्थर भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया है।

पुलिस का मानना है कि अज्ञात आरोपियों ने पहले युवक की हत्या की और बाद में शव को नहर किनारे खेत में लाकर फेंक दिया। हालांकि, हत्या किन परिस्थितियों में और किस कारण से की गई, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी जुटाई जा रही है।
राखी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।
हमसे जुड़े WhatsApp Group
https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
सरगी नाला में मिला अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव, इलाके में फैली सनसनी

