Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
शादी के नाम पर लाखों की ठगी
Spread the love

जांजगीर-चांपा। शादी के सपने दिखाकर भरोसा जीता, फिर कभी बीमारी तो कभी दुर्घटना और मां की मौत का बहाना बनाकर लाखों रुपये ऐंठ लिए। जांजगीर-चांपा में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। साइबर थाना पुलिस ने मामले में चार महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह ने नवागढ़ निवासी 53 वर्षीय रेशम लाल साहू से कुल 5 लाख 65 हजार 355 रुपये की ठगी की।

शादी के विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल

पुलिस के अनुसार, रेशम लाल साहू अपने लिए शादी का रिश्ता तलाश रहे थे। इसी दौरान मोबाइल पर शादी का विज्ञापन देखकर उन्होंने संपर्क किया। उन्हें महासमुंद के सरकारी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत पदमा नाम की युवती से रिश्ता कराने का भरोसा दिया गया। शुरुआती भुगतान के बाद उन्हें युवती का मोबाइल नंबर दिया गया और व्हाट्सएप चैटिंग व फोन कॉल के जरिए बातचीत शुरू हुई।

कभी बीमारी, कभी हादसा तो कभी मां की मौत का बहाना

आरोप है कि पदमा बनकर बात करने वाली महिला ने कभी अपनी मां के इलाज, कभी खुद की बीमारी, दुर्घटना और फिर मां की मौत का हवाला देकर पीड़ित से रुपये मांगे। भरोसे में आकर रेशम लाल ने जमीन बेचकर मिली रकम और उधार के पैसे मिलाकर अलग-अलग खातों में कुल 5,65,355 रुपये जमा कर दिए।

जब पीड़ित ने युवती से आमने-सामने मिलने की बात कही, तो वह टालमटोल करने लगी। संदेह होने पर उन्होंने महासमुंद के सरकारी अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली, लेकिन वहां पदमा नाम की कोई नर्स नहीं मिली। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

फर्जी मैरिज ब्यूरो के जरिए बिछाया जाल

साइबर पोर्टल, बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच के बाद पुलिस के तार राजनांदगांव क्षेत्र से जुड़े मिले। पुलिस ने भूमिका रंगारी, रोहित कुमार गुप्ता, नसीम बानो, तय्यबा बानो और शायना बानो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, भूमिका रंगारी ही पदमा बनकर पीड़ित से बातचीत करती थी और उसके खाते में करीब ढाई लाख रुपये प्राप्त हुए थे। पूछताछ में उसने बताया कि वह वर्ष 2025 में लव लाइक रिश्ते मैरिज ब्यूरो में काम करती थी। नौकरी छोड़ने के बाद फर्जी संस्था के जरिए शादी के विज्ञापन देकर लोगों को विवाह का झांसा देने लगी।

पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों ने कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते उपलब्ध कराए थे और ठगी की रकम अलग-अलग खातों में स्थानांतरित की गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों से जुड़े वित्तीय लेनदेन और मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

राजिम के युवक ने की ऑनलाइन ठगी: Snapchat पर लड़की बनकर 65 हजार ठगे, FIR दर्ज

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *