Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Murder of mother and son
Spread the love

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या Double Murder का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पहले 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र का शव सड़क किनारे मिला और जब पुलिस उसकी पहचान के बाद घर पहुंची, तो वहां उसकी मां की लाश भी बरामद हुई। महिला सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी और पति से तलाक के बाद अपने बेटे के साथ रहती थी। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस को दोनों की हत्या किए जाने की आशंका है, जबकि वारदात के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

सड़क किनारे मिला छात्र का शव

Double Murder जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महावीरपुर में नेशनल हाईवे-43 से लगी ग्रामीण सड़क के किनारे एक युवक का शव मिला था। युवक के शरीर पर चोट के कई निशान थे। प्रारंभिक आशंका जताई गई कि उसकी हत्या करने के बाद शव को सड़क किनारे फेंका गया होगा। पहचान नहीं होने पर शव को विश्रामपुर मॉर्च्युरी भेज दिया गया। बाद में मृतक की पहचान बिश्रामपुर के कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र सुजल बरेट (18) के रूप में हुई।

घर पहुंचे तो दरवाजे पर मिला ताला, अंदर मां की लाश

Double Murder सुजल की पहचान होने के बाद पुलिस को पता चला कि उसकी स्कूटी घर से करीब 500 मीटर दूर एक पेट्रोल पंप पर लावारिस हालत में खड़ी है। इसके बाद पुलिस देर रात उसके घर पहुंची, जहां मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। सुजल की मां रजनी बरेट (40) का भी कोई पता नहीं चल रहा था। पुलिस ने परिचितों को मौके पर बुलाया और उनकी मौजूदगी में घर का ताला खुलवाया। अंदर बाथरूम में रजनी बरेट का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

पांच साल पहले हुआ था तलाक, स्कूल में शिक्षिका थीं रजनी

Double Murder मृतका रजनी बरेट बेलटिकरी स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका थीं। जानकारी के मुताबिक, करीब पांच साल पहले पति से तलाक होने के बाद वह अपने बेटे सुजल के साथ रहती थीं। मां-बेटे की मौत की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। देर रात होने के कारण पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया, ताकि साक्ष्यों को संरक्षित रखा जा सके।

धारदार हथियार से हत्या की आशंका

Murder of mother and son
AI Photo

Double Murder प्रारंभिक जांच में मां-बेटे की हत्या में किसी धारदार हथियार के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। रविवार सुबह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस इस संभावना की भी जांच कर रही है कि शिक्षिका की हत्या घर में और छात्र की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई हो। हालांकि, वारदात की वास्तविक परिस्थितियों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

विधायक और जनप्रतिनिधि भी पहुंचे मौके पर

Double Murder घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी और मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य परिस्थितियों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण और आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

डोंगरगढ़ इलाके में मां-बेटे की हत्या

एक दिन पहले ही राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में मां-बेटे की निर्मम हत्या का मामला सामने आया था। बेटी पर भी जानलेवा हमला हुआ था। अज्ञात आरोपी ने घर में घुसकर मां-बेटे और बेटी पर हमला कर दिया। हमले में हमले में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

घर में घुसकर मां और बेटे-बेटी पर हमला, मां-बेटे की मौत, बेटी गंभीर, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर रेफर

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *