सोशल मीडिया के जरिए हनी ट्रैप और ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। स्नैपचैट (Scam on Snapchat) पर युवती बनकर बातचीत करने वाले आरोपी ने एक युवक को प्रेमजाल में फंसाकर उससे 65 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। जब युवक को सच्चाई का पता चला तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Scam on Snapchat: जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना अंतर्गत ग्राम केवटाडीह (भुतहा) निवासी घनश्याम साहू (23 वर्ष) वर्तमान में रायपुर सर्वाेदय अस्पताल के हॉस्टल में रहकर रिसेप्शनिस्ट का कार्य करता है। उसने रायपुर पंडरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें प्रार्थी ने बताया कि 24 दिसंबर 2025 को (Scam on Snapchat) स्नैपचैट पर ‘‘थनवी साहू’’ नाम की आईडी से उसकी बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोपी ने खुद को युवती बताकर निजी परेशानियों का हवाला दिया और अलग-अलग बहानों से पैसे मांगने लगा।
राजिम पहुंचने पर खुला राज
Scam on Snapchat: पीड़ित के मुताबिक, 24 दिसंबर 2025 से 27 अप्रैल 2026 के बीच उसने कई किश्तों में अपने यूपीआई खाते से आरोपी के यूपीआई खाते में कुल 65 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब घनश्याम कथित युवती से मिलने राजिम क्षेत्र के ग्राम बासीन पहुंचा, तब उसे पता चला कि ‘‘थनवी साहू’’ नाम की आईडी का इस्तेमाल अमन साहू नामक व्यक्ति कर रहा था। इसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।
1930 हेल्पलाइन में भी की शिकायत
Scam on Snapchat: घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जहां उसे शिकायत के एक्नॉलेजमेंट नंबर भी प्राप्त हुए। इसके बाद उसने थाना पंडरी पहुंचकर लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ऑनलाइन लेन-देन, मोबाइल नंबर, यूपीआई आईडी और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सतर्क रहें और बिना सत्यापन के किसी को भी ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर न करें।
हमसे जुड़े WhatsApp Group
https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

