नवापारा में एक 20 साल की युवती साइबर ठगी का शिकार हो गई। गूगल पर होटल की तलाश के दौरान शुरू हुआ संपर्क ऐसा जाल साबित हुआ कि होटल की बुकिंग तो नहीं हुई, लेकिन बुकिंग के नाम पर युवती से छह अलग-अलग किस्तों में कुल 90,249 रुपये ऐंठ लिए गए। रकम वापस मिलने का भरोसा देकर बार-बार भुगतान कराया गया। ठगी का एहसास होने पर युवती ने गोबरा नवापारा थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार सदर रोड नवापारा निवासी पीड़िता 7 अक्टूबर 2026 को पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए होटल बुक करने हेतु गूगल पर सर्च कर रही थीं। इस दौरान उन्हें ैज्ञै ठमंबी भ्वजमस ैचं नाम से एक वेबसाइट दिखाई दी। वेबसाइट पर दिए गए व्हाट्सऐप नंबर पर दोपहर करीब 1.45 बजे संपर्क करने पर दो दिन के कमरे का किराया 14 हजार रुपये बताया गया। इसके बाद भेजे गए क्यूआर कोड पर युवती ने 7 हजार रुपये का भुगतान कर दिया।
अलग-अलग कारण बताकर ठगे
युवती के अनुसार, बुकिंग नंबर मिलने के बाद जब उन्होंने रसीद मांगी, तो ठग द्वारा बाद में रसीद भेजने की बात कही। इसके बाद होटल प्रतिनिधि ने अलग-अलग तकनीकी कारण बताकर दोबारा भुगतान करने को कहा। हर बार यह भरोसा दिलाया गया कि पहले भेजी गई रकम वापस कर दी जाएगी। इसी विश्वास में युवती ने 7,049 रुपये, 14,049 रुपये की दो किस्तें, 28,099 रुपये और 19,999 रुपये का भुगतान कर दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
इस तरह छह अलग-अलग ट्रांजेक्शन में युवती के कुल 90,249 रुपये चले गए। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर भी न तो होटल की बुकिंग कराई गई और न ही पैसे लौटाए गए। खुद को ठगा महसूस करने के बाद युवती ने पुलिस में आवेदन देकर संबंधित मोबाइल नंबर के धारक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, मामले में मोबाइल धारक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
शादी की उम्मीद में बेच दी जमीन, बदले में मिला धोखा! बीमारी और मौत के बहानों से 5.65 लाख की ठगी





