Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
सिंचाई का विस्तार
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जल संसाधन विभाग ने विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड़ 43 लाख 95 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इन कार्यों में एनीकट, स्टॉपडेम, जलाशय निर्माण, नहरों के उन्नयन एवं जीर्णाेद्धार सहित सिंचाई व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण काम शामिल हैं।

इन योजनाओं के पूरा होने के बाद प्रदेश के उत्तरी अंचल के कई जिलों में खेतों तक सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा। इसका सीधा लाभ किसानों को मिलने की उम्मीद है। कई परियोजनाओं में 50 से लेकर 415 हेक्टेयर तक क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रस्तावित है।

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 6 बड़े काम

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में छह कार्यों को मंजूरी दी गई है। खरला एनीकट योजना के लिए 4 करोड़ 69 लाख 73 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे 90 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रस्तावित है। झिरियानाला स्टॉपडेम के लिए 3 करोड़ 87 लाख 17 हजार रुपये मंजूर हुए हैं, जिससे 90 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

खटम्बर व्यपवर्तन योजना के नहर उन्नयन एवं सीसी चौनल निर्माण के लिए 4 करोड़ 93 लाख 08 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे 296 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रस्तावित है।

इसके अलावा कोडांगी व्यपवर्तन योजना की नहरों के जीर्णाेद्धार के लिए 3 करोड़ 38 लाख 72 हजार रुपये, कौड़िया एनीकट के लिए 4 करोड़ 50 लाख 99 हजार रुपये तथा गुडरू व्यपवर्तन योजना के शीर्ष एवं नहर उन्नयन के लिए 4 करोड़ 99 लाख 15 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। गुडरू योजना से 179 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रस्तावित है।

कोरिया में जलाशयों की क्षमता और नहरों में होगा सुधार

कोरिया जिले में सलबा जलाशय के बांध एवं नहर उन्नयन के लिए 2 करोड़ 19 लाख 97 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे 59 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। चम्पाझर जलाशय में नहर उन्नयन के लिए 1 करोड़ 95 लाख 99 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं, जिससे 61 हेक्टेयर क्षेत्र को लाभ मिलेगा। वहीं मुरमा जलाशय में बांध एवं नहर उन्नयन के लिए 4 करोड़ 42 लाख 12 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।

सूरजपुर में जलाशयों के नवीनीकरण पर जोर

सूरजपुर जिले में जल संसाधन से जुड़े कई पुराने जलाशयों के नवीनीकरण और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राशि मंजूर की गई है। कल्याणपुर जलाशय योजना के नवीनीकरण के लिए 3 करोड़ 89 लाख 48 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे 86 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

बद्रिकाश्रम जलाशय के लिए 4 करोड़ 43 लाख 38 हजार रुपये, पसला जलाशय के लिए 4 करोड़ 06 लाख 22 हजार रुपये और जामडीह जलाशय के नवीनीकरण के लिए 3 करोड़ 23 लाख 45 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। गंगोटी जलाशय के नवीनीकरण के लिए 4 करोड़ 72 लाख 18 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। इससे 96 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रस्तावित है।

इसके अलावा डांडकरवां एनीकट के लिए 4 करोड़ 09 लाख 75 हजार रुपये और मायापुर-2 जलाशय योजना के लिए 4 करोड़ 70 लाख 88 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। मायापुर-2 से 100 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलने की बात कही गई है।

एनीकट और जलाशयों पर करोड़ों खर्च

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भी सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए छह कार्यों को मंजूरी मिली है। चरगढ़ नाला स्टॉपडेम निर्माण के लिए 2 करोड़ 67 लाख 53 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे 45 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। कामेश्वरनगर जलाशय क्रमांक-2 के जीर्णाेद्धार के लिए 3 करोड़ 91 लाख 32 हजार रुपये मंजूर हुए हैं। योजना से 215 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रस्तावित है।

बाहरचुरा बांध के जीर्णाेद्धार एवं नहर मरम्मत के लिए 3 करोड़ 96 लाख 12 हजार रुपये, जरहाडी नाला एनीकट के लिए 3 करोड़ 06 लाख 09 हजार रुपये, अलखडीहा जलाशय निर्माण के लिए 4 करोड़ 31 लाख 83 हजार रुपये और भुरसाटोली जलाशय योजना के लिए 2 करोड़ 98 लाख 67 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

सरगुजा में 7 योजनाओं से बढ़ेगी सिंचाई क्षमता

सरगुजा जिले में बोदार नाला स्टॉपडेम कम काजवे निर्माण के लिए 3 करोड़ 81 लाख 85 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे 80 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी। बकमेर स्टॉपडेम कम काजवे के लिए 4 करोड़ 81 लाख रुपये, चन्दनई व्यपवर्तन योजना के नवीनीकरण के लिए 4 करोड़ 98 लाख 05 हजार रुपये तथा कंचनपुर जलाशय की नहर के जीर्णाेद्धार के लिए 4 करोड़ 62 लाख 03 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अलावा लेदराडांड-करोवापारा व्यपवर्तन योजना के लिए 4 करोड़ 43 लाख 56 हजार रुपये, मांड नदी भण्डारडांड में एनीकट निर्माण के लिए 4 करोड़ 95 लाख 73 हजार रुपये तथा सरमना में सिंचाई सुधार एवं विस्तार के लिए एनीकट निर्माण हेतु 4 करोड़ 94 लाख 29 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं।
इन योजनाओं में कई परियोजनाओं से 100 से 200 हेक्टेयर तक क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलने का लक्ष्य है।

जशपुर में जलाशय से लेकर स्टॉपडेम तक कई काम

जशपुर जिले में भी सिंचाई योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण स्वीकृतियां दी गई हैं। लुखी जलाशय निर्माण के लिए 4 करोड़ 99 लाख 63 हजार रुपये और हर्री जलाशय योजना के निर्माण के लिए 4 करोड़ 99 लाख 96 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। दोनों योजनाओं से 125-125 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रस्तावित है। ग्राम पंचायत दाराखारिया में छठघाट निर्माण के लिए 4 करोड़ 04 लाख 11 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं।

पायर पखना-सुकबासुपारा-बारो स्टॉपडेम योजना के लिए 4 करोड़ 82 लाख 01 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। इससे 70 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलने की बात कही गई है।

कुनकुरी कार्यालयीन भवन एवं परिसर निर्माण के लिए 4 करोड़ 68 लाख 05 हजार रुपये तथा तुम्बाजोर व्यपवर्तन योजना के शीर्ष कार्य के लिए 4 करोड़ 59 लाख 59 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। तुम्बाजोर योजना से 415 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रस्तावित है। इसके साथ ही उप संभाग पत्थलगांव के कार्यालय भवन निर्माण और चार आवासीय भवनों के उन्नयन के लिए 1 करोड़ 49 लाख 92 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

किसानों को मिलेगा फायदा

सिंचाई सुविधा का विस्तार होने से किसानों की खेती केवल बारिश पर निर्भर नहीं रहेगी। जलाशय, एनीकट और स्टॉपडेम जैसी संरचनाओं से पानी का संचयन और नहरों के उन्नयन से खेतों तक पानी पहुंचाने की क्षमता बढ़ेगी।

इससे फसल उत्पादन बढ़ाने, खेती का रकबा बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर ऐसे इलाकों में जहां मानसून आधारित खेती अधिक होती है, वहां सिंचाई परियोजनाएं किसानों के लिए बड़ा सहारा बन सकती हैं।

146 करोड़ की मंजूरी से बदलेगी सिंचाई की तस्वीर

जल संसाधन विभाग की इन 36 परियोजनाओं की मंजूरी को प्रदेश के उत्तरी जिलों में सिंचाई ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। निर्माण, नवीनीकरण और नहर उन्नयन के काम पूरे होने के बाद कई क्षेत्रों में किसानों को खेतों तक पानी की बेहतर उपलब्धता मिलने की उम्मीद है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

गरियाबंद जिले की तीन सिंचाई परियोजनाओं के लिए 11.04 करोड़ रुपये की स्वीकृति, सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगा सीधा लाभ

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *