Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
प्रेमी को मिलने बुलाकर हत्या
Spread the love

शादीशुदा प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला ने युवक को मिलने के बहाने बुलाया था। इसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद पहचान और सबूत मिटाने शव के सिर और धड़ को अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगा दिया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला बलरामपुर जिले के पस्ता थाना क्षेत्र का है।

दो दिन से लापता था वसीम

जानकारी के अनुसार, ग्राम कोदौरा निवासी वसीम अंसारी 2 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे एक्टिवा स्कूटी से गांव की ओर जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन सुबह करीब 8 बजे उसकी एक्टिवा स्कूटी क्रमांक सीजी 15 सीक्यू 3388 बाड़ी के पास मिली। इसके बाद भी वसीम का पता नहीं चलने पर उसके भाई अमीम अंसारी ने 3 अक्टूबर को डौरा चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

जंगल में मिला कटा हुआ सिर

गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली कि ग्राम भीतर चिल्मा उबका के जंगल में नाले के पास एक गड्ढे में किसी व्यक्ति का कटा हुआ सिर पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सिर को बरामद किया। पुलिस ने वसीम के भाई से उसकी पहचान कराई, जिस पर उसने सिर की पहचान अपने भाई वसीम अंसारी के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या की दिशा में लेते हुए संदिग्धों से पूछताछ शुरू की।

प्रेम संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच होता था विवाद

पुलिस जांच में ग्राम कोटडीह निवासी सोनू खैरवार और उसकी पत्नी मनबासो खैरवार की भूमिका सामने आई। पुलिस के मुताबिक, मनबासो का शादी से पहले वसीम अंसारी के साथ प्रेम संबंध था। इस संबंध की जानकारी उसके पति सोनू को थी, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। मनबासो वसीम से संबंध खत्म करना चाहती थी, जबकि वसीम संबंध बनाए रखना चाहता था। इसी विवाद के चलते पति-पत्नी ने वसीम की हत्या की साजिश रची।

मिलने के बहाने बुलाया, कुल्हाड़ी से किया हमला

प्रेमी को मिलने बुलाकर हत्यापूछताछ में पता चला कि 2 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे मनबासो ने मोबाइल फोन से वसीम को मिलने के लिए बुलाया। वसीम के वहां पहुंचने के बाद मनबासो और सोनू ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव के सिर और धड़ को अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगा दिया। पुलिस जांच में सिर जंगल में गड्ढे में मिला, जबकि धड़ भी अलग स्थान से बरामद की गई।

पति-पत्नी गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों की संलिप्तता सामने आने के बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों सोनू खैरवार (30) और मनबासो खैरवार (25) को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, हासदा दिखाने सड़क किनारे फेंका शव; पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *