Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
दुष्कर्म
Spread the love

एमसीबी। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के चिरमिरी थाना क्षेत्र से महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसे जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवक उसे जबरदस्ती वाहन में बैठाकर जंगल ले गए, जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने महिला के शरीर पर शराब छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया।

जंगल ले जाकर दुष्कर्म

पीड़िता के मुताबिक, दोनों युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाया और बरतुंगा जंगल की ओर ले गए। सुनसान इलाके में पहुंचने के बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि घटना के बाद आरोपियों ने उसके मुंह में शराब डाली और शरीर पर भी शराब छिड़क दी। इसके बाद दोनों ने उसे आग के हवाले करने की कोशिश की।

बारिश से बची जान

महिला के अनुसार, आरोपी माचिस से आग लगाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान बारिश होने के कारण माचिस गीली हो गई और आग नहीं जल सकी। महिला को किसी तरह वहां से भागने का मौका मिल गया। आरोपियों के चंगुल से निकलकर पीड़िता सीधे चिरमिरी थाने पहुंची। उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी फरार

शिकायत मिलने के बाद चिरमिरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पीड़िता के बयान के साथ ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। घटना में शामिल दोनों युवक फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपियों की पहचान और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

शराब पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म: स्कूल में बेहोश छोड़कर भागे आरोपी, नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *