डूबने से भाई-बहन की मौत
Spread the love

गरियाबंद जिले के नगर पंचायत कोपरा से रविवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां पानी से लबालब भरे घुरवा में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना पांडुका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कोपरा के तर्रा रोड निवासी बिसेलाल साहू के पोते योगेश साहू और पोती सुमन साहू बारिश थमने के बाद घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों बच्चे घर से लगे घुरवा गड्ढे के पास पहुंच गए। आशंका है कि फिसलकर दोनों करीब 10 से 12 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में गिर गए और बाहर नहीं निकल सके।

काफी देर तक नहीं दिखे बच्चे, परिजनों ने शुरू की तलाश

डूबने से भाई-बहन की मौतजब काफी समय तक दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार और ग्रामीणों ने आसपास उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान दोनों बच्चों का पता घर से सटे घुरवा गड्ढे में चला। ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला डूबने से मौत का माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।

ग्रामीणों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में खुले और गहरे घुरवा गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे गड्ढों की घेराबंदी, चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा के स्थायी इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग भी की गई है।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

राजिम ब्रेकिंग: घर के सामने मिली युवक की लाश, सिर और शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

One thought on “बारिश बनी काल: खेलते-खेलते डूबने दो भाई-बहन की मौत, गांव में पसरा मातम”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *