घर के सामने मिली युवक की लाश
Spread the love

राजिम क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव उसके ही घर के सामने बरामद हुआ है। युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार राजिम से लगे ग्राम पितईबंध में सड़क किनारे युवक का शव मिला। मृतक की पहचान उत्तम भारती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे की है। शनिवार सुबह घर के सामने युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक के सिर और शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वस्तु से हमला कर उसकी हत्या की गई और शव घर के सामने फेंक दिया गया। हालांकि हत्या किस वजह से हुई और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

घटना की सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी पुलिस है।

चार संदिग्धों से पूछताछ

घटना की गंभीरता को देखते हुए राजिम पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच कर रही है।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

फंदे पर लटका मिला बेटे का शव, सभी ने समझा आत्महत्या, पोस्टमार्टम ने खोल दिया मां-बेटे का खौफनाक राज

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *