राजिम। साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति (Rajim Bhaktin Mata) के बहुप्रतीक्षित चुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को साहू छात्रावास परिसर में मतदाता सूची पर प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम मतदाता सूची का विधिवत प्रकाशन कर दिया गया। अब निर्वाचन प्रक्रिया के अगले चरण के तहत 5 जुलाई को नामांकन, जांच एवं नाम वापसी तथा 12 जुलाई को मतदान एवं मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Rajim Bhaktin Mata: मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के दौरान साहू छात्रावास परिसर में सामाजिक एकजुटता का विशेष माहौल देखने को मिला। दावा-आपत्ति एवं निराकरण प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं वरिष्ठजनों सहित करीब 500 सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे। सभी प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निष्पक्ष निराकरण करते हुए अंतिम मतदाता सूची कार्यालय परिसर में चस्पा कर दी गई।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष विपिन साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष गणेश साहू, जिला साहू संघ महासमुंद के अध्यक्ष ढालूराम साहू, पूर्व अध्यक्ष धरम साहू, रायपुर जिला ग्रामीण की उपाध्यक्ष धनमती साहू तथा समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष लालाराम साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।
डॉ. नारायण साहू के नेतृत्व में होगी निर्वाचन प्रक्रिया
Rajim Bhaktin Mata: समिति के चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. नारायण साहू के नेतृत्व में निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा। निर्वाचन कार्य को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नूतन साहू एवं रविशंकर साहू को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं बोधन साहू, भुनेश्वर साहू, डॉ. रामकुमार साहू, रूपेंद्र साहू, डॉ. गंगाराम साहू, तुलेश साहू, जगदीश साहू, खोमन साहू सहित अन्य वरिष्ठ सामाजिकजनों को निर्वाचन समिति का सदस्य बनाया गया है।
पांच पदों के लिए होगा चुनाव
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार समिति के कुल पांच पदों पर मतदान होगा, जिनमें एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और दो संगठन सचिव के पद शामिल हैं। 5 जुलाई को नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने, उनकी जांच एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जबकि 12 जुलाई को मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Rajim Bhaktin Mata: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. नारायण साहू ने बताया कि 31 मई 2026 को लिए गए निर्णय के अनुरूप संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने समाज के सभी पात्र एवं आजीवन सदस्यों से लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।
हमसे जुड़े WhatsApp Group
https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा महिला मोर्चा ने जताया आभार

