Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Spread the love

कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार चार लोग सड़क किनारे नहर में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने नहर में उतरकर सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। घटना बालोद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मां और दो बच्चियों को लेकर गांव लौट रहा था युवक

जानकारी के अनुसार, ग्राम अंगारी निवासी भोज कुमार साहू (28) शनिवार शाम अपनी मां भगवती साहू (50) और दो बच्चियों कनिका व काव्या को बाइक पर बैठाकर बालोद से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 7.30 बजे ग्राम सिवनी के पास झलमला की ओर से बालोद जा रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार चारों लोग सड़क किनारे स्थित नहर में जा गिरे। अचानक हुए हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नहर में उतरकर सभी को बाहर निकाला।

मौके पर ही महिला की मौत

हादसे में भगवती साहू की मौत हो गई, जबकि भोज कुमार साहू और दोनों बच्चियां घायल हो गईं। ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल बालोद पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, चक्काजाम

दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार को घेर लिया और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर एसडीओपी विनय साहू और थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को मामले में निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और मार्ग पर यातायात बहाल कराया गया।

सड़क पर अंधेरा, स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग

ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। शाम होते ही सड़क और आसपास के क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने नेशनल हाईवे के दोनों ओर तत्काल प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को सुरक्षित आवागमन में मदद मिल सके।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार यात्री बस पेड़ से टकराई, 6 की मौत, 30 से अधिक यात्री घायल; सीएम साय ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *